होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ABP Network’ में इस बड़े पद पर हुआ रवि कुदेसिया का प्रमोशन
‘ABP Network’ में इस बड़े पद पर हुआ रवि कुदेसिया का प्रमोशन
कुदेसिया इससे पहले नेटवर्क में बिजनेस हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने रवि कुदेसिया (Ravi Kudesiaa) को वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंडेड कंटेंट एंड इवेंट्स) के पद पर प्रमोट किया है। कुदेसिया इससे पहले नेटवर्क में बिजनेस हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
रवि कुदेसिया ने अपने प्रमोशन की जानकारी खुद लिंक्डइन पर शेयर की है। अपनी लिंक्डइन पोस्ट में रवि कुदेसिया ने लिखा है, ‘एबीपी नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंडेड कंटेंट और इवेंट्स) के पद पर प्रमोट होने पर मैं काफी उत्साहित हूं।’
बता दें कि रवि कुदेसिया ‘एबीपी नेटवर्क’ के साथ सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। कुदेसिया को प्रिंट/टीवी/रेडियो और डिजिटल मीडिया में मीडिया मार्केटिंग प्रोफेशनल के तौर पर काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। उन्हें ब्रैंडेड कंटेंट और इवेंट्स में महारत हासिल है।
टैग्स प्रमोशन एबीपी नेटवर्क रवि कुदेसिया