होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ABP Network’ ने अनंत नाथ झा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘ABP Network’ ने अनंत नाथ झा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
अनंत नाथ झा को डिजिटल कंटेंट को संभालने का काफी अनुभव है और उन्हें वीडियो व रेडियो कंटेंट की काफी गहरी समझ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने अनंत नाथ झा को ‘एबीपी लाइव’ (ABP Live) का एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अनंत नाथ झा को डिजिटल कंटेंट को संभालने का काफी अनुभव है और उन्हें वीडियो व रेडियो कंटेंट की काफी गहरी समझ है।
वह अब बतौर एडिटर युवा पीढ़ी पर केंद्रित एबीपी नेटवर्क के वर्टिकल ‘अनकट’ (UnCut) की टीम का नेतृत्व करेंगे। अपनी इस भूमिका में अनंत नाथ झा ‘अनकट’ को नया आकार देने और उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट के साथ-साथ युवा पीढ़ी पर ध्यान केंद्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि अनंत नाथ झा पूर्व में तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों में रेडियो जॉकी, न्यूज एंकर, वॉइसओवर आर्टिस्ट, प्रड्यूसर, प्रोग्रामिंग हेड और टॉक शो होस्ट जैसी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।
टैग्स एबीपी नेटवर्क एबीपी लाइव अनंत नाथ झा अनकट