होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंप्लॉयीज के लिए कुछ यूं खास बना ABP NETWORK

एंप्लॉयीज के लिए कुछ यूं खास बना ABP NETWORK

‘एबीपी नेटवर्क’ देश का पहला ऐसा न्यूज नेटवर्क बन गया है, जिसे ‘Happyness.me’ द्वारा वर्ष 2022 में काम करने के लिए सबसे अच्छी और खुशहाल जगहों में से एक के रूप में नामित किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP NETWORK) के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, ‘एबीपी नेटवर्क’ देश का पहला ऐसा न्यूज नेटवर्क बन गया है, जिसे ‘Happyness.me’ द्वारा वर्ष 2022 में काम करने के लिए सबसे अच्छी और खुशहाल जगहों में से एक के रूप में नामित किया गया है।  

‘हाउस ऑफ चीयर नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड’ की एक डिवीजन Happyness.me द्वारा इसे एक खुशहाल कार्य संस्कृति बनाने और एंप्लॉयीज के हितों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरते हुए काम करने की सबसे खुशहाल जगहों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।

Happyness.me अपने फ्लैगशिप हैप्पीनेस असेसमेंट द्वारा यह मापता है कि लोग कार्यस्थल को लेकर क्या सोचते हैं और वहां कैसा महसूस करते हैं। देश में 49 स्थानों पर दस भारतीय भाषाओं में अक्टूबर-नवंबर 2021 में हैप्पीनेस असेसमेंट कराया गया था। इसमें न्यूरो एनालिटिकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और एमएल-टेक-आधारित प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था।

मूल्यांकन के बाद, एबीपी नेटवर्क के प्रत्येक कर्मचारी को एक व्यक्तिगत खुशी रिपोर्ट (individual happiness report) प्राप्त हुई, जिससे उन्हें ये पहचान करने में मदद मिली कि वे नेटवर्क में दूसरे संस्थानों की तुलना में कहां खड़े हैं।

इस सर्टिफिकेशन के बारे में 'एबीपी नेटवर्क' के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा,  ‘हमें खुशी है कि हमें Happyness.me द्वारा Happiest Places to Work की सूची में शामिल किया गया है। इससे स्पष्ट है कि एबीपी नेटवर्क को कार्य के लिए खुशहाल स्थान (हैप्पी प्लेस टू वर्क) बनाने के हमारे प्रयास सफल हो रहे हैं। मैं एबीपी परिवार में हर व्यक्ति के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने हमारे इस सपने को साकार करने में योगदान दिया है। हैप्पीनैस असेसमेंट में संगठन के हर कर्मचारी को शामिल किया गया है। हम हमेशा से अपने कार्यस्थल पर ऐसा सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं, जो आपसी सहयोग, भरोसे एवं विविधता को बढ़ावा दे, इससे न सिर्फ टीम का परफॉर्मेंस बेहतर होता है, बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।’

Happyness.me प्लेटफॉर्म व फ्रेमवर्क के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए एबीपी नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट (People Practices) कविता दसान ने कहा,  ‘हमारा मानना है कि हमारे खुशहाल कर्मचारी, एबीपी नेटवर्क के सर्वश्रेष्ठ ब्रैंड एम्बेसडर हैं। हमें खुशी है कि Happyness.me द्वारा हमें हैप्पीएस्ट प्लेसेज टू वर्क के रूप में सर्टिफाई किया गया है। यह सर्टिफिकेशन न सिर्फ एम्प्लॉयीज को प्राथमिकता देने के हमारे दृष्टिकोण की पुष्टि करता है, बल्कि कार्यस्थल पर हमारी विविध, सहयोगपूर्ण संस्कृति को भी दर्शाता है, जो कर्मचारियों को अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है। Happyness.me की टीम को भी बधाई, क्योंकि उनके साथ हमारा इंटरैक्शन बेहद मजेदार था, इस दौरान हमें बहुत अच्छा अनुभव मिला।’

हाउस ऑफ चीयर नेटवर्क्स प्रा. लिमिटेड की मैनेजिंग पार्टनर नम्रता टाटा ने कहा, ‘एबीपी नेटवर्क की एचआर टीम और मैनेजमेंट के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव था। यह देखकर अच्छा लगता है कि आज कंपनियां खुशी का महत्व समझने लगी हैं और अपने कार्यस्थल पर एंप्लॉयीज की भावनाओं को महत्व दे रही हैं। एबीपी के प्रयासों और इनके कर्मचारियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखकर हम दंग रह गए। उम्मीद करते हैं कि उनके साथ हमारा रिश्ता लंबे समय तक बरक़रार रहेगा और हर साल हम यह सालाना असेसमेंट कर उन्हें अपने कार्यस्थल पर खुशियां बनाए रखने में मदद करते रहेंगे।’


टैग्स राज नायक अविनाश पांडेय एबीपी नेटवर्क हैप्पिनेस.मी हाउस ऑफ चीयर नेटवर्क्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago