होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ ने YouTube पर 100 मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

‘एबीपी नेटवर्क’ ने YouTube पर 100 मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा किया पार

इस उपलब्धि पर ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडेय का कहना है, ‘100 मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स जैसे मील के पत्थर तक पहुंचना हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।'

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने ‘यूट्यूब’ (YouTube) पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म पर नेटवर्क के अब 100 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हो गए हैं।

इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए नेटवर्क की ओर से कहा गया है, ‘ये उपलब्धि एबीपी नेटवर्क की क्वालिटी कंटेंट प्रदान करने की प्रतिबद्धता और दर्शकों के साथ जुड़ने में उसकी सफलता का एक सटीक सबूत है। ये उपलब्धि एबीपी नेटवर्क की असाधारण डिजिटल क्षमताओं का प्रमाण है। एबीपी अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों को लगातार भरोसेमंद और क्वालिटी कंटेंट देने का काम कर रहा है।’

नेटवर्क के अनुसार, यूट्यूब पर एबीपी नेटवर्क के चैनलों की एक बड़ी सीरीज है, इनमें एबीपी न्यूज, एबीपी आनंद, एबीपी माझा और एबीपी अस्मिता के साथ-साथ एबीपी लाइव, एबीपी गंगा, एबीपी सांझा,  एबीपी नाडु, एबीपी देशम और एबीपी बिहार जैसे डिजिटल चैनल शामिल हैं। इसके अलावा एंट लाइव, धरमा लाइव, स्पोर्ट्स लाइव, ऑटो लाइव, पैसा लाइव और हेल्थ हब जैसे वीडियो हब चैनलों के साथ-साथ अनकट और एबीपी लाइव पॉडकास्ट ने इस कामयाबी में अहम योगदान दिया है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि एबीपी नेटवर्क के दायरे में आने वाले चैनलों ने न केवल ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है, बल्कि खुद को अलग-अलग भाषा के मार्केट में लीडिंग चैनल के रूप में भी स्थापित किया है। एबीपी माझा अपने 10 मिलियन सबस्क्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर लीडिंग मराठी न्यूज़ चैनल बन गया है, जबकि एबीपी आनंद नौ मिलियन सबस्क्राइबर्स के साथ बंगाली भाषी दर्शकों में टॉप पर बना हुआ है। पंजाबी और गुजराती भाषा में एबीपी सांझा और एबीपी अस्मिता की शानदार सफलता उनकी प्रमुखता को प्रमाणित करती है। तमिल और तेलुगु भाषा में एबीपी नाडु और एबीपी देशम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

एबीपी नेटवर्क का कवरेज मनोरंजन, खेल, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेवल और आध्यात्मिकता समेत अलग-अलग क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जो अपने दर्शकों के लिए आकर्षक क्वालिटी कंटेंट सुनिश्चित करता है। एबीपी नेटवर्क 100 मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स का मुकाम हासिल करके दुनिया के सबसे बड़े न्यूज पब्लिशर्स में से एक बन गया है। एबीपी आठ भाषाओं में उपस्थिति के साथ न्यूज पब्लिशिंग में ग्लोबल लीडर के तौर पर उभरा है। एबीपी की ये यात्रा मीडिया क्षेत्र में गतिशील बदलावों को अपनाते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली न्यूज़ देने की दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रेरित हुई है।

इस उपलब्धि पर ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडेय का कहना है, ‘100 मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स जैसे मील के पत्थर तक पहुंचना हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। ये उपलब्धि न केवल हमारी क्वालिटी कंटेंट अपील की मांग को दर्शाती है, बल्कि हमारे दर्शकों के विश्वास और वफादारी को भी रेखांकित करती है। ये मुकाम शीर्ष स्तर की विश्वसनीय खबरें प्रदान करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का सबूत है। मैं अपनी टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबे समय से अथक प्रयास किए हैं। साथ ही हमारे दर्शकों को भी उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इसी मेहनत के बल पर आने वाले सालों में डिजिटल वर्ल्ड में एबीपी नेटवर्क को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’


टैग्स यूट्यूब अविनाश पांडेय एबीपी नेटवर्क सौ मिलियन सबस्क्राइबर्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago