होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ ने पूनम गौरव बत्रा को बनाया रीजनल डायरेक्टर-ऐड सेल्स

‘एबीपी नेटवर्क’ ने पूनम गौरव बत्रा को बनाया रीजनल डायरेक्टर-ऐड सेल्स

अपनी नई भूमिका में पूनम क्षेत्रीय सेल्स स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाने, राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने और क्लाइंट पार्टनरशिप्स को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक एबीपी नेटवर्क ने पूनम गौरव बत्रा को रीजनल डायरेक्टर (ऐड सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 17 अप्रैल से ही प्रभावी हो गई है।

इस नियुक्ति के बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ सुमांता दत्ता की ओर से एक इंटरनल मेल भी जारी किया गया है। इस मेल में कहा गया है, ‘पूनम एक अनुभवी सेल्स लीडर हैं, जिन्हें क्षेत्रीय और ज़ोनल स्तर की नेतृत्वकारी भूमिकाओं में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ABP प्राइवेट लिमिटेड और द टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। रणनीतिक योजना, बिजनेस डेवलपमेंट और क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट में उनकी विशेष दक्षता रही है। पारंपरिक और इंटीग्रेटेड सेल्स चैनलों में लगातार ग्रोथ दिलाने और हाई-परफॉर्मिंग टीम्स बनाने की उनकी क्षमता उन्हें हमारी सेल्स लीडरशिप टीम का एक अहम हिस्सा बनाती है।’

अपनी नई भूमिका में पूनम क्षेत्रीय सेल्स स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाने, राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने और क्लाइंट पार्टनरशिप्स को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगी। खासतौर पर उत्तर भारत क्षेत्र में सेल्स को गति देने में वे एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी और सैकत दत्ता की टीम का अभिन्न हिस्सा होंगी। बता दें कि एबीपी नेटवर्क ने आज ही सैकत दत्ता को वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago