होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ ने आलोक कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘एबीपी नेटवर्क’ ने आलोक कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
आलोक कुमार इससे पहले एक साल से ज्यादा समय से 'प्लैनेटकास्ट मीडिया सर्विस' (Planetcast Media Service) में बतौर सीनियर ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के रूप में अपनी पारी खेल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने आलोक कुमार को एसोसिएट मीडिया एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने यहां पर 16 अक्टूबर को जॉइन भी कर लिया है।
आलोक कुमार इससे पहले एक साल से ज्यादा समय से 'प्लैनेटकास्ट मीडिया सर्विस' (Planetcast Media Service) में बतौर सीनियर ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के रूप में अपनी पारी खेल रहे थे।
उन्होंने यहां पर पिछले साल जुलाई में जॉइन किया था। 'प्लैनेटकास्ट मीडिया सर्विस' से पहले आलोक कुमार 'न्यूज नेशन' (News Nation) नेटवर्क में बतौर टेक्निकल MCR में 'मीडिया एडमिनिस्ट्रेटर' के रूप में काम कर रहे थे।
आलोक कुमार ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत 'संस्कार टीवी चैनल' के साथ वर्ष 2017 में की थी। वहां वह बतौर ट्रांसमिशन एग्जिक्यूटिव टेक्निकल MCR में कार्यरत थे।
आलोक कुमार की पढ़ाई-लिखाई नोएडा और दिल्ली से हुई है। समाचार4मीडिया की ओर से आलोक कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स आलोक कुमार नई पारी अप्वॉइंटमेंट प्लैनेटकास्ट मीडिया एसोसिएट मीडिया एडमिनिस्ट्रेटर