होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्या हुआ कि हाथापाई पर उतारू हो गए सांसद

जानें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्या हुआ कि हाथापाई पर उतारू हो गए सांसद

दिल्ली चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद ने मोहाली में पंजाब के तमाम पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान अपना आपा खो बैठे और बहस करने के साथ ही हाथापाई पर भी उतारू हो गए।  

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछ लिया था कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ अकाली दल के नेता लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी शांत क्यों हैं?

बस फिर क्या था, सवाल सुनते ही भगवंत मान भड़क उठे और कहने लगे कि धरने से क्या होता है। इसके बाद सुखबीर बादल के बारे में उल्टा-सीधा कहने के बाद वह पत्रकारों से अन्य सवाल पूछने के लिए कहते हैं। इस बीच जब एक बार फिर से वही पत्रकार सवाल पूछता है तो भगवंत मान नाराज हो जाते हैं और कहने लगते हैं कि क्या सभी सवाल करने का तुमने ठेका ले रखा है? वे पत्रकार से बहस करने लगे। इसके बाद काफी गुस्से में भगवंत मान पत्रकार की तरफ बढ़ने लगते हैं। हालांकि, साथ में मौजूद अन्य नेता उन्हें पकड़ते हैं और शांत कराते हैं। इसके बाद मीडिया को भला-बुरा कहते हुए वह प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए। पत्रकारों ने भी फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।

बता दें कि दिल्ली चुनाव की तैयारियों को लेकर भगवंत मान ने मोहाली में पार्टी ऑफिस में पंजाब के तमाम पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद वो मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार के सवाल पर भगवंत मान किस कदर भड़क उठे, वह आप यहां इस विडियो में देख सकते हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स मीडिया से बदसलूकी भगवंत मान आप सांसद
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago