होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विवादित ट्वीट के बाद बड़े अखबार ने महिला पत्रकार के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

विवादित ट्वीट के बाद बड़े अखबार ने महिला पत्रकार के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

विवादित ट्वीट को लेकर एक महिला पत्रकार विवादों में घिर गईं, जिसके बाद संस्थान ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बास्केटबॉल स्टार अमेरिका के कोबे ब्रायंट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद पूरी दुनिया में शोक की लहर है। लेकिन इस बीच उनके निधन पर विवादित ट्वीट को लेकर एक महिला पत्रकार विवादों में घिर गईं, जिसके बाद संस्थान ने उन्हें निलंबित कर दिया है।   

दरअसल, अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' (The Washington Post) ने अपनी पत्रकार फेलिसिया सोमेज (Felicia Sonmez) के खिलाफ यह फैसला लिया है। कोबे ब्रायंट के निधन के बाद विवादित ट्वीट पर संस्थान ने पत्रकार को निलंबित कर दिया है।

फेलिसिया सोमेज ने 2016 की ‘डेली बीस्ट’ (Daily Beast) की एक रिपोर्ट के शीर्षक (Kobe Bryant's Disturbing Rape Case: The DNA Evidence, the Accuser's Story, and the Half-Confession) को अपनी पोस्ट में डालते हुए विवादित टिप्पणी की। दरअसल 2016 में एक दुष्कर्म मामले में कोबे का नाम आया था।

हालांकि आलोचनाओं के बाद पत्रकार फेलिसिया सोमेज को यह ट्वीट हटाना पड़ा। उन्होंने एक मीडिया वेबसाइट को बताया कि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उनकी पोस्ट पर आलोचनात्मक टिप्पणी की। उन्हें गलियों भरे मेल भेजे गए और जान मारने की धमकी भी दी गई।

वहीं दूसरी तरफ, वॉशिंगटन पोस्ट को भी पत्रकार फेलिसिया सोमेज को निलंबित करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वॉशिंगटन पोस्ट की मैनेजिंग एडिटर ट्रेसी ग्रांट को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि फेलिसिया सोमेज को जांच हो पूरी हो जाने तक फिलहाल छुट्टी पर भेजा गया है और ये पता लगाया जा रहा है कि क्या उनके ट्वीट ‘न्यूजरूम की सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन’ तो नहीं है।

फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स दो ग्रुप्स में बंटे नजर आ रहे हैं। एक ग्रुप का मानना है कि फेलिसिया सोमेज न केवल निलंबित किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें संस्थान से निकाल दिया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग वॉशिंगटन पोस्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना ​​है कि यह कदम एक खतरनाक नज़ीर पेश करता है।

गौरतलब है कि रविवार को हेलिकॉप्टर हादसे में कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई थी। कोबे अपने निजी हेलिकॉप्टर में थे। इस दुखद घटना के कुछ घंटों बाद ही फेलिसिया ने यह ट्वीट किया था।

 

 


टैग्स पत्रकार द वॉशिंगटन पोस्ट फेलिसिया सोमेज कोबे ब्रायंट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago