वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के बारे में अब बड़ी खबर ये है कि वे एक बार फिर से मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़ गए हैं
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
जीवन की तमाम मुश्किलों के बीच लगातार जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के बारे में अब बड़ी खबर ये है कि वे एक बार फिर से मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़ गए हैं। उनकी सहारा समूह की मास मीडिया कंपनी में एक बार वापसी हुई है। उन्हें बतौर सीनियर एडवाइजर कंपनी में नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा सहाराश्री ने एक सर्कुलर के जरिए की है।
साथ ही सर्कुलर में बताया गया है कि गौतम सरकार अपन पद पर रहते हुए अब उपेंद्र राय को रिपोर्ट किया करेंगे। सुमित राय की पोजिशन भी पहले की ही तरह गार्जियन की होगी और उपेंद्र राय उनको रिपोर्ट करेंगे। ये दर्शाता है कि उपेंद्र राय एक बार फिर दमदार तरीके से समूह में काम करेंगे।

गौरतबल है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय इससे पूर्व 'तहलका' (Tehelka) समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वह 'बिजनेस वर्ल्ड' मैगजीन (Businessworld Magazine) के साथ भी एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर जुड़े रह चुके हैं। राय ने अपने करियर की शुरुआत 1 जून, 2000 को लखनऊ में राष्ट्रीय सहारा से की थी। उन्होंने यहां विभिन्न पदों पर काम किया और वे यहां सबसे कम उम्र के ब्यूरो चीफ बनकर मुंबई पहुंचे। इसके बाद वे साल 2002 में स्टार न्यूज की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गए और दो साल से भी कम समय में वरिष्ठ संवाददाता बनने का मौका मिला। वहीं से 'सीएनबीसी टीवी18' (CNBC TV18) में 10 अक्टूबर, 2004 को प्रमुख संवाददाता के रूप में जॉइन किया। बतौर विशेष संवाददाता अक्टूबर 2005 में 'स्टार न्यूज' (अब 'एबीपी न्यूज') में वापसी की और दो वर्षो के अंदर एक और पदोन्नति मिली और चैनल में सबसे युवा असोसिएट एडिटर बन गए। फिर जनवरी, 2010 से दिसंबर, 2014 तक 'सहारा न्यूज नेटवर्क' में एडिटर और न्यूज डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही वे इस दौरान प्रिंटर और पब्लिशर की भूमिका में भी रहे।
गुरबाणी के कथित अनधिकृत री-स्ट्रीमिंग को लेकर SGPC ने जारी किया था लीगल नोटिस, GTC Network के डॉ. रवींद्र नारायण ने वैश्विक सिख संगत के लिए प्रसारण फिर शुरू करने की अपील की
by
Samachar4media Bureau
‘जीटीसी नेटवर्क’ (GTC Network) ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आपत्तियों के बाद गोल्डन टेंपल से गुरबाणी के लाइव प्रसारण को फिलहाल रोक दिया है। SGPC ने आरोप लगाया था कि GTC Network उसकी आधिकारिक फीड को कथित तौर पर बिना अनुमति री-स्ट्रीम कर रहा था।
SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा है कि गुरबाणी के प्रसारण अधिकार विशेष रूप से कमेटी के पास सुरक्षित हैं। उनके मुताबिक, SGPC की औपचारिक अनुमति के बिना किसी भी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को इस सामग्री को री-स्ट्रीम या अपलोड करने की अनुमति नहीं है।
इसके बाद SGPC की ओर से GTC Network को लीगल नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद नेटवर्क ने फिलहाल गुरबाणी के अपने प्रसारण को रोक दिया।
इस बारे में GTC Network के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रवींद्र नारायण ने SGPC से अपील की है कि वह उदार रुख अपनाए और वैश्विक सिख संगत के लिए नेटवर्क को दोबारा गुरबाणी का प्रसारण शुरू करने की अनुमति दे।
डॉ. नारायण ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल गुरबाणी का प्रचार करना और श्रद्धालुओं की सेवा करना है। इसमें किसी तरह का व्यावसायिक या निहित स्वार्थ नहीं है।
उन्होंने कहा कि शाम के प्रसारण के रुकने से दुनियाभर के श्रद्धालुओं में चिंता और निराशा पैदा हुई है। उनके मुताबिक, 1,000 से अधिक अन्य प्लेटफॉर्म भी SGPC की आधिकारिक फीड साझा कर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कानूनी कार्रवाई विशेष रूप से GTC Network के खिलाफ ही क्यों की गई।
डॉ. नारायण ने कहा कि नेटवर्क ने SGPC की आपत्तियों का तुरंत सम्मान करते हुए गुरबाणी का री-स्ट्रीम रोक दिया। उन्होंने कमेटी से प्रसारण दोबारा शुरू करने की अनुमति देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रसारण पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ और मर्यादा का पालन करते हुए किया जाएगा।
अविनाश सिंह को डिजिटल विज्ञापन बिक्री के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। ZEE News से पहले उन्होंने OneIndia Group में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।
by
Samachar4media Bureau
मीडिया प्रोफेशनल अविनाश सिंह ने ‘जी न्यूज’ (ZEE News) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां AVP–Digital Ad Sales की जिम्मेदारी संभाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए अविनाश सिंह ने इसे अपने करियर का एक नया अध्याय बताया है।
उन्होंने कहा कि ZEE News से जुड़ना उनके लिए एक रोमांचक अवसर है। वह एक गतिशील डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम का हिस्सा बनकर मजबूत साझेदारियां बनाने, कारोबार की वृद्धि को आगे बढ़ाने और ब्रैंड्स व विज्ञापनदाताओं के लिए सार्थक मूल्य तैयार करने पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
अविनाश सिंह को डिजिटल विज्ञापन बिक्री के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। ZEE News से पहले उन्होंने OneIndia Group में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। अप्रैल 2022 से जुलाई 2026 तक उन्होंने यहां हेड ऑफ सेल्स के तौर पर काम किया। इससे पहले अप्रैल 2020 से अप्रैल 2022 तक वह जनरल मैनेजर (North Region) की भूमिका में रहे। OneIndia Group में इससे पहले सितंबर 2017 से अप्रैल 2019 तक उन्होंने सीनियर मैनेजर के तौर पर भी काम किया।
OneIndia से पहले अविनाश सिंह ने Amarujala.com में रीजनल हेड (North) के तौर पर मई 2019 से मार्च 2020 तक काम किया। इससे पहले दिसंबर 2015 से सितंबर 2017 तक वह टाइम्स इंटरनेट में एरिया सेल्स मैनेजर रहे। टाइम्स इंटरनेट में उनकी भूमिका डिजिटल विज्ञापन बिक्री, डिजिटल मार्केटिंग और प्लानिंग, बिजनेस डेवलपमेंट, स्ट्रैटेजी तैयार करने, ऑनलाइन मार्केटिंग, सोशल मीडिया और नए बिजनेस अवसर तलाशने से जुड़ी रही।
उन्होंने क्लाइंट की कारोबारी जरूरतों को समझते हुए प्रस्ताव तैयार करने, बिजनेस निर्णय लेने वालों के सामने उन्हें पेश करने और टीम मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां भी संभालीं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अविनाश सिंह ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, नोएडा से मार्केटिंग में एमबीए किया है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) ने अपनी चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनिका अग्रवाल (Anika Agarwal) को Executive Vice President & Business Unit Head – Lighting नियुक्त किया है।
by
Samachar4media Bureau
ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) ने अपनी मौजूदा चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Marketing Officer-CMO) अनिका अग्रवाल (Anika Agarwal) को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस यूनिट हेड–लाइटिंग (Executive Vice President & Business Unit Head – Lighting) नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह कंपनी के कंज्यूमर और प्रोफेशनल लाइटिंग (Consumer and Professional Lighting) दोनों कारोबार की जिम्मेदारी संभालेंगी।
अनिका अग्रवाल के पास टेलीकॉम, इंश्योरेंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में दो दशक से अधिक का अनुभव है। वह पिछले चार वर्षों से Orient Electric की लीडरशिप टीम का हिस्सा हैं और इस दौरान ब्रांड, ई-कॉमर्स और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व कर चुकी हैं।
नई जिम्मेदारी के तहत अनिका कंपनी के लाइटिंग कारोबार को आगे बढ़ाने, दोनों बिजनेस सेगमेंट के बीच तालमेल मजबूत करने और विकास के नए अवसरों पर काम करेंगी।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक के सीईओ रवींद्र सिंह नेगी (Ravindra Singh Negi) ने अनिका की नियुक्ति पर कहा कि उन्होंने लगातार कंज्यूमर इनसाइट और व्यावसायिक समझ को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने अलग-अलग टीमों को एकजुट कर बेहतर परिणाम देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने आशीष पारिख (Ashish Parikh) को President और SBU Head नियुक्त किया है। वह Diageo India में चार साल की पारी के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
by
Samachar4media Bureau
हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने आशीष पारिख (Ashish Parikh) को प्रेसिडेंट और एसबीयू हेड (President and SBU Head) नियुक्त किया है। वह डायजियो इंडिया (Diageo India) में चार साल तक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Chief Operating Officer & Executive Vice President) के पद पर काम करने के बाद हैवेल्स इंडिया से जुड़े हैं।
आशीष पारिख के पास कंज्यूमर बिजनेस, मार्केटिंग, कैटेगरी मैनेजमेंट और बिजनेस ऑपरेशंस के क्षेत्र में व्यापक नेतृत्व अनुभव है। डायजियो इंडिया में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी के ऑपरेशनल और कारोबारी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले पारिख ने रेकिट (Reckitt) के साथ 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया। वहां उनकी अंतिम जिम्मेदारी ग्लोबल ओम्नीचैनल एंड कैटेगरी डेवलपमेंट डायरेक्टर (Global Omnichannel and Category Development Director) की थी। आशीष पारिख ने इससे पहले मैरिको लिमिटेड (Marico Limited) और पेप्सिको (PepsiCo) में भी वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी Panorama Studios International Limited ने एक अन्य कंपनी में रणनीतिक निवेश करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
by
Vikas Saxena
फिल्म निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी Panorama Studios International Limited ने एक अन्य कंपनी में रणनीतिक निवेश करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 7 अगस्त 2026 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
कंपनी के अनुसार, यह निवेश उसके कारोबारी विस्तार और रणनीतिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि निवेश किस कंपनी में किया जाएगा और इसकी राशि कितनी होगी।
Panorama Studios ने कहा कि प्रस्तावित निवेश अभी शुरुआती चरण में है। अंतिम समझौते से पहले मूल्यांकन, बातचीत, जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया और सभी नियामकीय मंजूरियां पूरी की जाएंगी। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही निवेश से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
फिलहाल कंपनी ने निवेश पाने वाली कंपनी का नाम, निवेश की रकम और कितनी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी, जैसी जानकारियां गोपनीय रखी हैं। कंपनी का कहना है कि सौदा पूरा होने के बाद इन सभी विवरणों की घोषणा की जाएगी।
बोर्ड ने इस पूरे सौदे को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार मंगत पाठक को सौंपी है। उन्हें बातचीत करने, समझौतों पर हस्ताक्षर करने और जरूरत पड़ने पर शर्तों में बदलाव करने का भी अधिकार दिया गया है।
कंपनी का मानना है कि यह संभावित निवेश उसके कारोबार को आगे बढ़ाने और भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। फिलहाल निवेशक अब कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करेंगे, जिसमें इस सौदे से जुड़े सभी अहम विवरण सामने आने की उम्मीद है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सिनेमा हॉल में दिखाई जाने वाली पब्लिक सर्विस अवेयरनेस (PSA) फिल्मों को लेकर नई स्पष्टता जारी की है।
by
Vikas Saxena
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सिनेमा हॉल में दिखाई जाने वाली पब्लिक सर्विस अवेयरनेस (PSA) फिल्मों को लेकर नई स्पष्टता जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि 30 नवंबर 2023 को जारी दिशा-निर्देशों को लेकर मिले सवालों के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार की PSA फिल्म की अधिकतम अवधि 2 मिनट होगी। इसी तरह, संबंधित राज्य सरकार भी अधिकतम 2 मिनट की PSA फिल्म सिनेमा हॉल में दिखा सकती है। यानी केंद्र और राज्य सरकार की फिल्में अलग-अलग 2-2 मिनट तक की हो सकती हैं।
नई व्यवस्था के तहत इन फिल्मों को फिल्म शुरू होने से पहले 10 मिनट के प्री-शो के दौरान या फिर इंटरवल के आखिरी 5 मिनट में दिखाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार अपनी-अपनी PSA फिल्म इन दोनों में से किसी एक तय समय स्लॉट में प्रदर्शित कर सकती हैं।
मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई PSA फिल्म 1 मिनट या उससे कम की है, तो उसे दोनों समय स्लॉट में दिखाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी स्थिति में एक सरकार की PSA फिल्मों की कुल अवधि 2 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और अन्य संबंधित पक्षों से कहा है कि वे सिनेमा हॉल में PSA फिल्मों का प्रदर्शन इसी स्पष्टीकरण के अनुसार सुनिश्चित करें। यह कदम सरकारी जनजागरूकता अभियानों के प्रदर्शन को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए उठाया गया है।
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी राहुल जैन (Rahul Jain) को वॉशिंगटन डीसी स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के Executive Director के Senior Adviser के रूप में नियुक्त किया गया है।
by
Samachar4media Bureau
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कैडर के वर्ष 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service-IAS) अधिकारी राहुल जैन (Rahul Jain) को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund-IMF) में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) के वरिष्ठ सलाहकार (Senior Adviser) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) स्थित IMF मुख्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
राहुल जैन वर्तमान में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति आर्थिक कार्य विभाग (Department of Economic Affairs), वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के तहत प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर संयुक्त सचिव स्तर के पद पर तीन वर्ष के लिए की गई है।
नियुक्ति आदेश के अनुसार, राहुल जैन IMF में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक और वित्तीय मामलों पर सलाह देंगे। साथ ही वह वैश्विक वित्तीय संस्थान के साथ भारत की रणनीतिक भागीदारी और समन्वय को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दो दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव वाले राहुल जैन ने मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वह कॉर्पोरेट गवर्नेंस (Corporate Governance) और नियामकीय नीतियों (Regulatory Policies) से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई भूमिका में वह IMF में भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करने और आर्थिक नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग प्रदान करेंगे।
एआईपीएल (AIPL) ने मनीष कुमार (Manish Kumar) को Deputy General Manager – Marketing & Corporate Communications नियुक्त किया है। वह 15 वर्षों से अधिक का अनुभव लेकर कंपनी से जुड़े हैं।
by
Samachar4media Bureau
एआईपीएल (AIPL) ने मनीष कुमार (Manish Kumar) को डिप्टी जनरल मैनेजर–मार्केटिंग एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (Deputy General Manager – Marketing & Corporate Communications) नियुक्त किया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई पेशेवर पारी की जानकारी साझा की।
मनीष कुमार के पास मार्केटिंग (Marketing), ब्रांड रणनीति (Brand Strategy), कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications) और पब्लिक रिलेशंस (Public Relations) के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न उद्योगों में ब्रांड्स की पहचान मजबूत करने और प्रभावी संचार रणनीतियां तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
AIPL से पहले मनीष कुमार स्पाइसजेट (SpiceJet) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Assistant General Manager) के पद पर कार्यरत थे। करीब नौ वर्षों के दौरान उन्होंने रणनीतिक मार्केटिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, मीडिया रिलेशंस (Media Relations) और क्राइसिस कम्युनिकेशन (Crisis Communication) से जुड़े कार्यों का नेतृत्व किया।
इससे पहले वह आरके स्वामी बीबीडीओ (RK Swamy BBDO), मैक्कैन एरिक्सन (McCann Erickson) और ओगिल्वी एंड मेदर (Ogilvy & Mather) जैसी प्रमुख कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। नई जिम्मेदारी में वह AIPL की मार्केटिंग, ब्रांड कम्युनिकेशन और कॉर्पोरेट प्रतिष्ठा को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, अमिश देवगन करीब एक सप्ताह पहले इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें रोकने की कोशिशें भी जारी हैं, जबकि वह कई विकल्पों के साथ-साथ अपने वेंचर की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं।
by
Samachar4media Bureau
टीवी न्यूज इंडस्ट्री के जाने-माने एंकर और नेटवर्क18 समूह के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार अमिश देवगन ने नेटवर्क18 से इस्तीफा दे दिया है। वह न्यूज18 यूपी/यूके/बिहार/राजस्थान में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क18 प्रबंधन अमिश देवगन को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। वहीं, अमिश देवगन अपने अगले कदम को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। चर्चा है कि वह कई बड़े मीडिया संस्थानों के प्रस्तावों पर मंथन कर रहे हैं और जल्द ही अपनी नई पारी को लेकर फैसला ले सकते हैं।
इसके साथ ही, वह उद्यमी (Entrepreneur) के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने की संभावना भी तलाश रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि यदि वह इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो उनके नए वेंचर को समर्थन देने के लिए कुछ निवेशक भी तैयार हैं। हालांकि, इन सभी जानकारियों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि अमिश देवगन पिछले कई वर्षों से न्यूज18 इंडिया का एक बड़ा चेहरा हैं। अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो 'आर-पार' और बेबाक एंकरिंग शैली के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि उनके अगले कदम को लेकर मीडिया इंडस्ट्री में खासी जिज्ञासा देखी जा रही है।
करीब दो दशक से अधिक के पत्रकारिता अनुभव वाले अमिश देवगन ने अपने करियर में हिन्दुस्तान टाइम्स, जी मीडिया और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। मई 2014 से नवंबर 2015 तक वह जी बिजनेस के चीफ एडिटर रहे। इससे पहले उन्होंने उसी समूह में डिप्टी एडिटर, एडिटर आउटपुट और एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट्स जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम किया।
जी बिजनेस में उनके कार्यकाल के दौरान चर्चित डिबेट शो 'बिग स्टोरी बिग डिबेट' को नई पहचान मिली। वहीं, उनके इंटरव्यू शो 'बिग एनकाउंटर' में देश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने देवेंद्र फड़णवीस, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, जयराम रमेश, आनंद शर्मा और कमलनाथ सहित अनेक नेताओं के साक्षात्कार भी किए हैं।
अपनी आक्रामक और बेबाक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले अमिश देवगन ने कोयला घोटाला, ओडिशा खनन घोटाला और हवाला कारोबारी मोईन कुरैशी से जुड़े मामलों पर भी उल्लेखनीय रिपोर्टिंग की है। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें पावर ब्रैंड 2016 ट्रेंडसेटर अवॉर्ड, ENBA 2015 बेस्ट बिजनेस चैनल अवॉर्ड, IMF यंग इमर्जिंग एडिटर्स अवॉर्ड 2015 और बिजनेस जर्नलिज्म के लिए सृष्टि अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।
समाचार4मीडिया की टीम ने इस संबंध में नेटवर्क18 और अमिश देवगन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। ऐसे में उनके अगले कदम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले वह करीब चार साल से ‘आजतक’ में यूपी तक और उत्तराखंड तक में बतौर एंकर कम रिपोर्टर काम कर रही थीं।
by
Samachar4media Bureau
पत्रकार सरिता तिवारी ने मीडिया के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सरिता तिवारी ने बताया कि उन्होंने दूरदर्शन (डीडी न्यूज) हिंदी में बतौर कॉपी एडिटर जॉइन किया है। इससे पहले वह करीब चार साल से ‘आजतक’ में यूपी तक और उत्तराखंड तक में बतौर एंकर कम रिपोर्टर काम कर रही थीं।
मूल रूप से बुंदेलखंड झांसी की रहने वाली सरिता तिवारी को मीडिया में काम करने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। सरिता तिवारी ने वर्ष 2013 में मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘टीवी100’ न्यूज चैनल से की थी।
मीडिया में अपने अब तक के सफर में वह ‘न्यूजवर्ल्ड’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूज नेशन’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिकाएं निभा चुकी हैं। सरिता तिवारी उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी केस में अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चर्चित रही हैं। इन्होंने इस केस में कई अहम खुलासे किए थे।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सरिता तिवारी ने उत्तराखंड की हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है। इसके साथ ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई भी की है।
समाचार4मीडिया की ओर से सरिता तिवारी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।