होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / के. सतीश नंबूदरीपाद को दूरदर्शन का महानिदेशक किया गया नियुक्त: रिपोर्ट्स
के. सतीश नंबूदरीपाद को दूरदर्शन का महानिदेशक किया गया नियुक्त: रिपोर्ट्स
के. सतीश नंबूदरीपाद को दूरदर्शन का महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) नियुक्त किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
के. सतीश नंबूदरीपाद को दूरदर्शन का महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी यह नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है, जिसे अधिकतम पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
वर्तमान में वह केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
नंबूदरीपाद ने पिछले साल जनवरी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पूर्वोत्तर क्षेत्र के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था।
उन्हें अष्टलक्ष्मी राज्यों के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो और केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यालयों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
नंबूदरीपाद भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में प्रशासन और प्रशिक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) भी रह चुके हैं।
के. सतीश नंबूदिरिपाद भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं।
टैग्स