होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. इदरीस लोया ने ‘Zee Media’ को कहा अलविदा, टीम को लिखा ये भावुक मेल

डॉ. इदरीस लोया ने ‘Zee Media’ को कहा अलविदा, टीम को लिखा ये भावुक मेल

सहयोगियोंं को लिखे अपने मेल में उन्होंने ‘ZMCL’ और ‘IDPL’ में बिताए समय को यादगार बताते हुए टीम को आगे भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की अटकलों पर विराम लगते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि डॉ. इदरीस लोया ने अपनी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) की भूमिका से औपचारिक रूप से विदाई ले ली है। 31 मार्च 2025 को उन्होंने अपनी जिम्मेदारी वर्तमान सीईओ करण अभिषेक सिंह को सौंप दी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वह पूरी तरह से ‘जी मीडिया’ से अलग नहीं हो रहे हैं और अब बतौर कंसल्टेंट संगठन से जुड़े रहेंगे।

‘जी मीडिया’ से अपनी विदाई के मौके पर डॉ. लोया ने अपने सहयोगियों को एक ईमेल के जरिए एक भावुक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने ‘ZMCL’ और ‘IndiaDotcom Digital Pvt Ltd’ (IDPL) में अपने कार्यकाल को ‘अविश्वसनीय अनुभव’ बताया। उन्होंने लिखा, ‘यह यात्रा छोटी ही सही, लेकिन मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थी।‘ अपने मेल में उन्होंने ‘ZMCL’ और ‘IDPL’ में बिताए समय को यादगार बताते हुए टीम को आगे भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. इदरीस लोया की ZMCL यात्रा: डॉ. लोया को मई 2024 में ‘ZMCL’ का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था, जब तत्कालीन सीईओ अभय ओझा ने कंपनी छोड़ दी थी। इससे पहले वह ‘IDPL’ के सीईओ के रूप में कार्यरत थे, जहां उनके नेतृत्व में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। अब उन्होंने ‘IDPL’ की सीईओ की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है।

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में लंबा अनुभव: डॉ. लोया टेक्नोलॉजी इनोवेशन और बिजनेस मैनेजमेंट में गहरी समझ रखते हैं। ‘ZMCL’ में वह पहले चीफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CITO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘Navtech Pte. Ltd.’, ‘Jwlrai Pte. Ltd.’, ‘सोनी सिंगापुर’, ‘सैमसंग सेमीकंडक्टर’ और ‘NIT रायपुर’ में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

हालांकि, ‘ZMCL’ की ओर से अभी तक इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि डॉ. लोया अब कंपनी की सक्रिय प्रबंधन टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

डॉ. लोया द्वारा अपने सहकर्मियों को लिखे मेल को आप यहां शब्दश: पढ़ सकते हैं।

Dear Friends,

It has been an incredible journey leading IDPL & ZMCL. यह साथ छोटा ही सही, परंतु मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। I will always cherish this great experience. I am filled with gratitude for the opportunities, challenges, the amazing team I’ve had the privilege of leading and learning from, and the honour of working under the inspiring guidance of a charismatic tech visionary and innovative publisher.

Fuelled by ideas, innovation, and technology, ZEE has a bright path ahead. I believe in each of you to keep pushing boundaries and achieving greatness.

Once a ZEE, always a ZEE. So, with you, I will continue to proudly say – I am ZEE! Keep doing the great work you do. Wishing you all the best.

Sayonara.

Dr. Loya


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

3 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago