होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मातृश्री अवॉर्ड्स के लिए 29 पत्रकारों का चयन, ये नाम हैं शामिल
मातृश्री अवॉर्ड्स के लिए 29 पत्रकारों का चयन, ये नाम हैं शामिल
अवॉर्ड्स चयन समिति ने अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘बधाई हो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों और कलाकारों को दिये जाने वाले 44वें मातृश्री अवार्ड की घोषणा हो गई है। इसमें देश के प्रिंट एवं टीवी मीडिया से संबंधित 29 पत्रकारों व एक समाज सेवी और एक फिल्म को भारत माता की शील्ड दी जाएगी। अवार्ड कमेटी के संयोजक एवं मातृस्वर के मुख्य संपादक दिनेश शर्मा ने पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार बॉलिवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया है। ये अवार्ड 16 जून को चांदनी चौक स्थित अभिषेक सिनेप्लेक्स में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा दिए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी करेंगे। समारोह में पुरस्कृत फिल्म 'बधाई हो' का प्रदर्शन भी होगा।
इस बार जिन पत्रकारों को मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, उनमें पीटीआई से वरिष्ठ पत्रकार सर्वोत्तम जी महाठा जयपुरियार, इंडिया न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा, भाषा से वरिष्ठ पत्रकार नमिता सिंह, यूएनआई से अग्रज प्रताप सिंह व यूनिवार्ता से जितेन्द्र कुमार के अतिरिक्त नव भारत टाइम्स से पूनम गौड़, सांध्य टाइम्स से रवि भूषण द्विवेदी तथा पंजाब केसरी से कुणाल कश्यप, टाइम्स आफ इंडिया के चीफ कार्टूनिस्ट संदीप अधवारियो का नाम प्रमुख है।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पूर्व महापौर देश गुप्ता के नाम पर भी चयन समिति ने मुहर लगाई है। दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार दैनिक हिन्दुस्तान से सज्जन चैधरी, पीटीआई से फोटो पत्रकार दुर्गा प्रसाद मिश्रा, एनएनआई एजेंसी से संवाददाता राजीव कुमार रंजन और कैमरामैन राहुल सिंह सहित दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता और फोटोग्राफर पारस, अमर उजाला के सीनियर रिपोर्टर धीरज बैनिवाल, हरि भूमि से विनोद मणि गौतम, हमारा समाज (उर्दू) से मिन्हाज अहमद को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इसी कड़ी में चयन समिति ने इंडिया न्यूज से विडियो जर्नलिस्ट दिलीप अवस्थी, टोटल टीवी से सूरवीर सिंह, राजस्थान पत्रिका से फोटो एडिटर शैलेन्द्र पाण्डेय, एमएच-1 टीवी से प्रेम सिंह, आजतक टीवी से रंजीत सिंह, धर्म वेबसाइट से अरविन्द कुमार शर्मा के अतिरिक्त बेस्ट फिल्म पीआरओ के लिए शैलेष गिरी के नाम पर सहमति बनी है। इसके अतिरिक्त चयन समिति ने जिन और विभूतियों के नाम पर मोहर लगाई, उसमें जे एडं के एंड गुलशतान न्यूज के विजय कुमार तोगा, सांध्य महालक्ष्मी भाग्योदय से फिल्म समीक्षक विजय कुमार, शगुफ्ता टीवी टाइम्स हिन्दी वार्ता से प्रवीण अर्शी और टोटल खबरें से वरिष्ठ लेखक एस एस डोकरा प्रमुख हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स आयुष्मान खुराना मातृश्री अवॉर्ड्स बधाई हो