होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुंबई में कोरोना से संक्रमित पत्रकारों की बढ़ी संख्या

मुंबई में कोरोना से संक्रमित पत्रकारों की बढ़ी संख्या

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई, दिल्‍ली सहित कई शहरों में कई पत्रकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई, दिल्‍ली सहित कई शहरों में कई पत्रकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। मुंबई में बीते सोमवार को 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से 31 पत्रकार ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। लेकिन अब खबर है कि मुंबई में 15 और पत्रकारों को कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिनमें कैमरामैन और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है लेकिन जिनकी तबीयत ज्यादा खराब है उन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर मुंबई के एक रीजनल न्यूज चैनल के पत्रकार हैं। पत्रकारों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी ने न्यूज चैनल के कार्यालय को फिलहाल सील कर दिया है।

गौरतलब है कि मुंबई में मुंबई में कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। कुल 171 नमूनों में से 53 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से अधिकतर में कोई लक्षण नहीं थे। सभी संक्रमितों को क्वारंटाइन में रखा गया था। इन 53 पत्रकारों में से 31 पत्रकारों की दूसरी रिपोर्ट अब निगेटिव पाई गई है, जिसके बाद इन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, इन सभी को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।  

मुंबई के प्रतीक्षा नगर के प्रेस एनक्लेव के हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने यहां रहने वाले दो पत्रकारों के लिए ताली बजाकर उनका स्वागत किया।  


टैग्स पत्रकार मुंबई कोविड-19
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago