होम / डिजिटल / 'The Hindu' से फिर जुड़े सुभाष राय, अब मिली यह जिम्मेदारी
'The Hindu' से फिर जुड़े सुभाष राय, अब मिली यह जिम्मेदारी
इस पद पर उनकी नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी है। बता दें कि पूर्व में सुभाष राय ‘द हिंदू’ में इंटरनेट एडिटर रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘द हिंदू’ (The Hindu) ने सुभाष राय को डिजिटल एडिटर के पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी है। बता दें कि सुभाष राय पूर्व में वर्ष 2014 से 2016 तक ‘द हिंदू’ में इंटरनेट एडिटर रह चुके हैं।
इस दौरान, वह प्रिंट और ऑनलाइन कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम्स को अपग्रेड करने से संबंधित परियोजना की संचालन समिति में थे और उन्होंने ‘द हिंदू’ की वेबसाइट के पुनर्गठन और री-डिजाइन की कमान संभाली थी। वह 2000 के दशक की शुरुआत में ‘द हिंदू’ ग्रुप की पाक्षिक न्यूज मैगजीन ‘फ्रंटलाइन’ के साथ भी जुड़े हुए थे।
अपनी नई भूमिका के बारे में सुभाष राय का कहना है, ‘द हिंदू मेरा घर है। लगातार विकसित हो रहे डिजिटल स्पेस में चुस्त और निपुण होना महत्वपूर्ण है। मैं इसे विकास को बढ़ावा देने और क्षमताओं को बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखता हूं ताकि हम अपनी मूल मान्यताओं के साथ डिजिटल गेम खेलना जारी रख सकें।’
गौरतलब है कि अपने 25 साल के ऑनलाइन पत्रकारिता के करियर में सुभाष राय ने देश के शीर्ष पब्लिकेशंस के साथ काम किया है और एक इंटीग्रेटिड न्यूजरूम चलाने के साथ-साथ ऑनलाइन पत्रकारिता के प्रति उत्साही लोगों की एक कम्युनिटी तैयार करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह ‘Indian Institute of Journalism and New Media’ और ‘Asian College of Journalism’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी भी रहे हैं।
सुभाष राय की नियुक्ति के बारे में ‘द हिंदू’ के एडिटर सुरेश नामबाथ का कहना है, ‘द हिंदू में अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा जारी रखने के क्रम में हमारा ध्यान अपने मूल्यवान यूजर्स के लिए अपनी न्यूज सर्विसेज को बढ़ाने और समृद्ध करने पर केंद्रित है। डिजिटल एडिटर के रूप में सुभाष राय के नेतृत्व में हम अपने इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और अपनी यात्रा को सफलता के अभूतपूर्व स्तर तक ले जाने के लिए उनकी असाधारण योग्यताओं के प्रति आश्वस्त हैं।’
टैग्स डिजिटल एडिटर द हिंदू सुरेश नामबाथ सुभाष राय