होम / डिजिटल / SONY से जुड़े हिमांशु भगत, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
SONY से जुड़े हिमांशु भगत, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
अपनी नई भूमिका में हिमांशु भगत नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म की डिजिटल मार्केटिंग का काम संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने हिमांशु भगत को अपने डिजिटल बिजनेस का एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में हिमांशु भगत नेटवर्क के ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) की नई ब्रैंड आइडेंटिटी ‘सोनी लिव 2.0’ (SonyLIV 2.0) की डिजिटल मार्केटिंग का काम संभालेंगे।
भगत इससे पहले ‘आईसीआईसीआई लोम्बार्ड’ (ICICI Lombard) के साथ जुड़े हुए थे। यहां डिजिटल बिजनेस के वाइस प्रेजिडेंट के रूप में वह डिजिटल मार्केटिंग का काम संभाल रहे थे। उन्हें ऑटो, इंश्योरेंस, और फाइनेंस के क्षेत्र में डिजिटल का काम संभालने का काफी अनुभव है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद हिमांशु भगत ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग) किया है।
टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया एसपीएन इंडिया सोनी लिव 2.0 हिमांशु भगत SONY LIV सोनी लिव SONY LIV 2.0