होम / डिजिटल / सोनल कालरा लाएंगी नया शो 'द राइट एंगल', लाइफस्टाइल व एंटरटेनमेंट खबरों का मिलेगा नया स्वाद

सोनल कालरा लाएंगी नया शो 'द राइट एंगल', लाइफस्टाइल व एंटरटेनमेंट खबरों का मिलेगा नया स्वाद

वरिष्ठ पत्रकार सोनल कालरा इस सप्ताहांत एक नया साप्ताहिक शो लॉन्च करने जा रही हैं, जिसका नाम है- 'द राइट एंगल' (The Right Angle).

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

वरिष्ठ पत्रकार सोनल कालरा इस सप्ताहांत एक नया साप्ताहिक शो लॉन्च करने जा रही हैं, जिसका नाम है- 'द राइट एंगल' (The Right Angle). यह शो लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट जगत की नई और दिलचस्प खबरों को एक अलग अंदाज में पेश करेगा। इस खास प्रोजेक्ट की जानकारी उन्होंने खुद लिंक्डइन पर साझा की।

सोनल ने पोस्ट में लिखा, “आज एक बेहद खास चीज की शूटिंग की। 2025 को ही वो साल बनना था जब इस शो की शुरुआत होनी थी। इस वीकेंड लॉन्च कर रही हूं एक बिल्कुल नया साप्ताहिक लाइफस्टाइल व एंटरटेनमेंट न्यूज शो—The Right Angle with Sonal Kalra. काउंटडाउन शुरू हो चुका है। hindustantimes.com को तैयार रखिए और ढेरों शुभकामनाएं दीजिए।”

सोनल कालरा इस समय हिन्दुस्तान टाइम्स में चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) के पद पर कार्यरत हैं। वह रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं और फीचर पत्रकारिता की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

पत्रकारिता में 26 साल से भी ज्यादा के अनुभव के साथ सोनल HT की कई प्रमुख पहल की अगुवाई कर चुकी हैं—India’s Most Stylish और HTCity 30Under30 जैसी फ्लैगशिप प्रॉपर्टीज उन्हीं के नेतृत्व में फली-फूली हैं। वह एक चर्चित लेखक और पॉडकास्टर भी हैं। उनका कॉलम ‘A Calmer You’ भारत का सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले सेल्फ-हेल्प कॉलम्स में शुमार रहा है और इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।

अब ‘The Right Angle’ के जरिए सोनल एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ नया और अनोखा लेकर आ रही हैं, यानी लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट को देखने का एक नया नजरिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago