होम / डिजिटल / इस बड़े पद पर अब ShareChat से जुड़े राबे अय्यर
इस बड़े पद पर अब ShareChat से जुड़े राबे अय्यर
राबे अय्यर पूर्व में Wavemaker MENA, Reliance Broadcast Network, Publicis Groupe Media और Group M’s Motivator जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘शेयरचैट’ (ShareChat) ने राबे अय्यर को अपना हेड ऑफ एजेंसी बिजनेस नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह कंपनी के लिए सभी एजेंसी रिलेशनशिप का नेतृत्व करेंगे, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग कम्युनिटी में प्रभावशाली साझेदारी का पता लगाएंगे और मुद्रीकरण (monetization) के लिए प्रोग्रामैटिक, परफॉर्मेंस और ब्रैंडिग सॉल्यूशंस जैसे रास्ते तलाशेंगे।
राबे अय्यर को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव है। ‘शेयरचैट’ से पहले वह Wavemaker MENA, Reliance Broadcast Network, Publicis Groupe Media और Group M’s Motivator जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। Wavemaker में अपनी पारी के दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक Wavemaker MENA की लॉन्चिंग की थी।
राबे की नियुक्ति का स्वागत करते हुए ‘शेयरचैट’ (ShareChat) और ‘मोज’ (Moj) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर उदित शर्मा का कहना है, ‘राबे अय्यर जैसे अनुभवी प्रोफेशनल के हमारे साथ जुड़ने और हमारी एजेंसी पार्टनरशिप्स का नेतृत्व करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। एजेंसी ईकोसिस्टम की गहरी समझ और उनके विशाल अनुभव की बदौलत हमें अपने बिजनेस और मार्केटिंग लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ ही एजेंसियों के साथ संबंधों को और मजबूती हासिल करने में काफी मदद मिलेगी।’
वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में राबे अय्यर का कहना है, ‘यह देखना प्रशंसनीय है कि कैसे शेयरचैट ने सबसे बड़ी घरेलू सोशल मीडिया कंपनी बनने और भारत में शीर्ष मीडिया एग्रीगेटरों में से एक बनने का रास्ता तय किया है। शेयरचैट के विकास के अगले चरण का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।’
टैग्स शेयरचैट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग राबे अय्यर मोहल्ला टेक्नोलॉजी लिमिटेड हेड ऑफ एजेंसी बिजनेस