होम / डिजिटल / 90 लाख नए यूजर्स जोड़ने के साथ Netflix ने महंगे किए प्लान
90 लाख नए यूजर्स जोड़ने के साथ Netflix ने महंगे किए प्लान
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) ने तीसरी तिमाही के दौरान लाभ के साथ-साथ यूजर्स की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) ने तीसरी तिमाही के दौरान लाभ के साथ-साथ यूजर्स की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान $8.54 बिलियन का राजस्व दर्ज किया। कंपनी के अनुसार, यह एक साल पहले की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने राजस्व में वृद्धि का श्रेय यूजर्स में उम्मीद से बेहतर वृद्धि को दिया है।
नेटफ्लिक्स ने दूसरी तिमाही में नए यूजर्स के रूप में करीब 9 मिलियन यानी 90 लाख लोगों को जोड़ा है। कंपनी के नए ग्राहकों की यह संख्या वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। इसी के साथ वैश्विक स्तर पर अब कंपनी के कुल पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 247.2 मिलियन है।
कंपनी की शुद्ध आय 1.6 बिलियन डॉलर थी, जो एक साल पहले से लगभग 20 प्रतिशत अधिक थी। नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह इस साल कन्टेंट पर 17 अरब डॉलर से कम यानी लगभग 13 अरब डॉलर खर्च करेगा।
इस बीच नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों को लेकर एक नया फैसला लिया है। कंपनी ने सब्सक्रिप्शन की कीमतों को बढ़ा दिया है। नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग प्लान के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में कीमतें बढ़ाई हैं।
अमेरिका में प्रीमियम एड फ्री प्लान की कीमत में 3 डॉलर प्रति माह के इजाफे के बाद 22.99 डॉलर हो गयी है। इस प्लान में एक ही समय पर चार स्ट्रीम्स की सुविधा मिलती है। वहीं वन स्ट्रीम बेसिक यूएस प्लान की कीमत में भी 3 डॉलर प्रति माह का इजाफा हुआ है। प्लान की नई कीमत बढ़कर 11.99 डॉलर हो गई है।
वहीं, ब्रिटेन में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की लागत 2 पाउंड बढ़कर 17.99 पाउंड और फ्रांस में 2 यूरो बढ़कर 19.99 यूरो हो गई। सब्सक्रिप्शन प्लान महंगे होने का निवेशकों ने स्वागत किया है। नेटफ्लिक्स के शेयर की कीमत करीब 346.19 डॉलर से बढ़कर 390.80 डॉलर हो गई।
टैग्स नेटफ्लिक्स यूजर्स