होम / डिजिटल / अब मरियम मैमन मैथ्यू के हाथों में होगी ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ की कमान

अब मरियम मैमन मैथ्यू के हाथों में होगी ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ की कमान

‘अमर उजाला’ के एमडी तन्मय माहेश्वरी की जगह वह ‘DNPA’ के चेयरपर्सन का पदभार संभालेंगी। मरियम मैमन मैथ्यू की इस पद पर नियुक्ति दो साल के लिए होगी और यह एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) की डिजिटल शाखा ‘मनोरमा ऑनलाइन’ (Manorama Online) की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू को ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। हाल ही में हुई ‘DNPA’ की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्हें ‘अमर उजाला’ के एमडी तन्मय माहेश्वरी की जगह ‘DNPA’ का नया चेयरपर्सन बनाया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी और यह एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी।

बता दें कि ‘DNPA’ की चेयरपर्सन चुने जाने से पहले मरियम मैमन मैथ्यू इसमें वाइस-चेयरपर्सन के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘DNPA’ बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में मरियम मैमन मैथ्यू को चेयरपर्सन नियुक्त करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इसके तहत ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) के सीओओ पुनीत गुप्त को ‘DNPA’ का वाइस-चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं, ‘एचटी मीडिया’ (डिजिटल) के सीईओ पुनीत जैन पूर्व की तरह ‘DNPA’ में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।

चेयरपर्सन पद पर अपनी नियुक्ति के बारे में मैथ्यू का कहना है, ‘मैं डीएनपीए के चेयरपर्सन के रूप में भूमिका निभाने और देश के डिजिटल मीडिया परिदृश्य में अपना योगदान निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा मुख्य लक्ष्य डिजिटल न्यूज मीडिया संस्थाओं के स्केल, प्रभाव और स्थायित्व को बढ़ाना होगा। मैं अपने संगठन के भीतर विविधता, समावेशन और समानता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो मीडिया परिदृश्य को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’

वहीं, तन्मय माहेश्वरी का कहना है, ‘दो वर्षों तक डीएनपीए चेयरमैन के रूप में कार्य करने के बाद मुझे देश के डिजिटल न्यूज परिदृश्य को लोकतांत्रिक बनाने के प्रयास में योगदान देकर काफी खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि मरियम मैथ्यू हमारे साझा मिशन में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि लाएंगी’

बता दें कि तमाम प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया संस्थानों की डिजिटल विंग को मिलाकर ‘DNPA’ का गठन किया गया है। इसमें दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, द इंडियन एक्सप्रेस, मलयाला मनोरमा, ईटीवी, इंडिया टुडे ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, अमर उजाला, हिन्दुस्तान टाइम्स, जी मीडिया, एबीपी नेटवर्क, लोकमत, एनडीटीवी, द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, मातृभूमि, द हिंदू, नेटवर्क18 और इंडिया टीवी जैसे 18 प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का प्रतिनिधित्व शामिल है।


टैग्स मलयाला मनोरमा डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन डीएनपीए चेयरपर्सन Digital News Publishers’ Association मरियम मैममेन मैथ्यू मरियम मैमन मैथ्यू
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

16 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago