होम / डिजिटल / डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स ने नए IT नियमों को दी चुनौती, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स ने नए IT नियमों को दी चुनौती, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सूचना तकनीक (मध्यवर्ती संस्‍थानों के लिए दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 को मद्रास उच्च न्यायालय में चुनौती दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सूचना तकनीक (मध्यवर्ती संस्‍थानों के लिए दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 को मद्रास उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीब बनर्जी और जस्टिस सेंथिल कुमार राममूर्ति की पीठ ने डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की याचिका पर केंद्र सरकार को यह नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

याचिका स्वीकार करते हुए पीठ ने इसे कर्नाटक संगीत के जाने-माने संगीतकार टी.एम. कृष्णा की इस मसले पर पूर्व में दाखिल याचिका के साथ टैग कर दिया। मामले को तीन सप्ताह बाद पोस्ट करते हुए, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को इस बात की अनुमति भी प्रदान कर दी कि यदि नए नियमों के तहत उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए तो वे अदालत से संपर्क करें।

एसोसिएशन ने अपनी याचिका में कहा है कि आईटी नियम 2021 के नियम 18 के तहत 15 दिनों के भीतर सूचना प्रस्तुत करने के लिए दबाव डाला जा रहा था और 26 मई से अब तक इसके लिए दो रिमांइडर भी दिए गए हैं।

याचिका में नियम 16 ​​के तहत कार्यवाही करने के लिए कहा गया है, दरअसल नियम 16 केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव को ‘पूरी तरह से मनमाना’ सुनवाई का अवसर प्रदान किए बिना किसी भी कंटेट को ब्लॉक करने के लिए ‘आपातकालीन अवरोधक शक्तियां’ प्रदान करता है। सरकार ने कहा है कि नियमों का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के दुरुपयोग को रोकना है।

DNPA का गठन दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे ग्रुप, NDTV, हिन्दुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, अमर उजाला, दैनिक जागरण, ईनाडु और मलयाला मनोरमा की डिजिटल शाखाओं द्वारा किया गया है।


टैग्स डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन मद्रास उच्च न्यायालय सूचना तकनीक नियम 2021
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

15 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago