होम / डिजिटल / 'न्यूज क्लिक' से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

'न्यूज क्लिक' से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

चीनी फंडिंग के आरोपों में घिरे न्यूज संस्थान 'न्यूज क्लिक' (Newsclick) के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

चीनी फंडिंग के आरोपों में घिरे न्यूज संस्थान 'न्यूज क्लिक' (Newsclick) के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की गई है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। इस दौरान पुलिस ने संस्थान से जुड़े कई पत्रकारों से पूछताछ की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

इस कार्रवाई के दौरान,  पुलिस की स्पेशल सेल ने कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा कई हार्ड डिस्क के डेटा भी ले लिए हैं। दिल्ली पुलिस के इस कदम के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके घर से लैपटॉप और उनका फोन ले गई है।

न्यूज क्लिक की फंडिंग को लेकर ईडी पहले भी छापेमारी कर चुकी है। ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था और न्यूज क्लिक की कुछ संपत्तियां भी अटैच की थीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी पत्रकारों के ठिकानों पर तलाशी ले रहे है। हालंकि अब तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, बल्कि कुछ पत्रकारों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया है।


टैग्स पत्रकार चीन छापेमारी न्यूजक्लिक रेड चीन फंडिंग
सम्बंधित खबरें

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago