होम / डिजिटल / पत्रकार विश्व गौरव ने छोड़ा ‘HT’ समूह का साथ, अब Public App में संभालेंगे यह जिम्मेदारी

पत्रकार विश्व गौरव ने छोड़ा ‘HT’ समूह का साथ, अब Public App में संभालेंगे यह जिम्मेदारी

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ग्रुप से पहले विश्व गौरव नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार विश्व गौरव ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स (डिजिटल) को अपनी करीब 10 महीने पुरानी पारी को विराम दे दिया है। एचटी डिजिटल के LiveHindustan.com में वीडियो को-ऑर्डिनेशन के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम कर चुके विश्व गौरव अब ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) मीडिया ग्रुप के ‘पब्लिक ऐप’ (Public App) में हिंदी डेस्क मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां वह हिंदी स्टेट्स के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम करेंगे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में मेन स्ट्रीम मीडिया छोड़कर ऐप जॉइन करने के सवाल पर विश्व गौरव ने कहा, 'करीब पांच साल से हाइपरलोकल लेवल पर काम कर रहा था। लोग अब अपने आसपास की खबरें जानना चाहते हैं। वह भी तुरंत। छोटी-छोटी खबरें अखबारों के लोकल एडिशन में मिलती थीं, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब कोई भी अगले दिन का इंतजार नहीं करना चाहता।' विश्व गौरव के अनुसार, 'मेन स्ट्रीम मीडिया में खबरों का टेस्ट संपादक और मालिक तय करते हैं, लेकिन यहां यूजर तय करता है। आने वाले वक्त में ऐप बेस्ड हाइपरलोकल पत्रकारिता काफी लोकप्रिय होने वाली है।'

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ग्रुप से पहले विश्व गौरव ‘टाइम्स ग्रुप‘ के नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में काम कर रहे थे। ‘एनबीटी ऑनलाइन‘ में विश्व गौरव के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के स्ट्रिंगर्स की टीम को मैनेज करने की जिम्मेदारी थी। एनबीटी ऑनलाइन में अपने करियर के दौरान विश्व गौरव ने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज कीं। इनमें से ऑपरेशन भूख, सिस्टम के दीमक और आत्मनिर्भर सीरीज को ऑडियंस का काफी प्यार मिला। विश्व गौरव ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई स्पेशल स्टोरीज और इंटरव्यूज किए। डिजिटल मीडिया में काम करने के साथ ग्राउंड जीरो से स्टोरीज करने में विश्व गौरव की विशेषज्ञता रही है। लाइव हिंदुस्तान में भी विश्व गौरव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राउंड जीरो से कई स्पेशल स्टोरीज कीं।

बता दें कि विश्व गौरव एक अच्छे लेखक भी हैं। बीते साल उनकी किताब 'क्वीन: मुकम्मल इश्क की अधूरी कहानी' भी प्रकाशित हुई थी। एक नई विधा में लिखी गई इस किताब को पाठकों ने काफी सराहा था। फिलहाल विश्व गौरव एक दशक की डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवों को लेकर किताब लिख रहे हैं। हालांकि अभी तक इसका नाम फाइनल नहीं है, लेकिन उन्होंने बताया कि प्रिंट और इलेक्टॉनिक मीडिया से इतर डिजिटल मीडिया, जिसका अधिकांश काम डेस्क से होता है, उसमें किस तरह का 'सरकारी' दबाव होता है, ऑफिस पॉलिटिक्स कैसी होती है, इन सबके बारे में पढ़ने को मिलेगा। विश्व गौरव ने बताया कि इस किताब में छोटे-बड़े किस्से होंगे, जिसे सिर्फ पत्रकारिता के विद्यार्थी ही नहीं, आम लोग भी पढ़कर आनंद ले सकेंगे।

विश्व गौरव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर से पत्रकारिता में मास्टर्स किया। पढ़ाई के दौरान विश्व गौरव ने कई राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी विश्वविद्यालय का परचम लहराया। विश्व गौरव एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट समाचार4मीडिया द्वारा पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं को दिए जाने वाले ‘40 अंडर 40’ अवॉर्ड्स के पहले एडिशन के विजेता भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से विश्व गौरव को नई पारी के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स नई पारी अप्वॉइंटमेंट विश्व गौरव जॉइनिंग पब्लिक ऐप
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

10 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago