होम / डिजिटल / पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने ‘Editorji’ में अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने ‘Editorji’ में अपनी पारी को दिया विराम
यहां उन्होंने करीब 13 महीने पहले ही बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर जॉइन किया था और ईवनिंग शिफ्ट इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने ‘आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ (AI) पर आधारित ऑनलाइन वीडियो न्यूज प्लेटफॉर्म ‘एडिटरजी’ (Editorji) से इस्तीफा दे दिया है। यहां उन्होंने करीब 13 महीने पहले ही बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर जॉइन किया था और ईवनिंग शिफ्ट इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में हेमराज सिंह चौहान ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत कर इसका खुलासा करेंगे।
बता दें कि ‘एडिटरजी’ को जॉइन करने से पहले हेमराज सिंह चौहान ‘हिन्दुस्तान‘ (Hindustan) की स्पोर्ट्स टीम में बतौर सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा करने वाले हेमराज सिंह ने वर्ष 2013 में अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया टीवी‘ (India TV) के आउटपुट डिपार्टमेंट में बतौर ट्रेनी की। यहां करीब सवा तीन साल काम करने के बाद वह ‘न्यूज24‘ (News24) से जुड़ गए।
इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में आने का फैसला लिया और ‘नेशनल दस्तक‘ में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर जॉइन कर लिया। अप्रैल 2017 में हेमराज में ‘राजस्थान पत्रिका‘ के डिजिटल वेंचर ‘कैच‘ हिंदी को जॉइन किया। वहां वह करीब 18 महीने रहे, जहां लगभग 10 महीने उन्होंने टीम को लीड भी किया।
इसके बाद वह करीब दस महीने तक ‘वन इंडिया‘ (हिंदी) में रहे। हेमराज सिंह चौहान उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और 12वीं तक की उनकी पढ़ाई-लिखाई वहीं हुई है।
टैग्स इस्तीफा डिप्टी न्यूज एडिटर हेमराज सिंह चौहान एडिटरजी रिजाइन