होम / डिजिटल / ‘जागरण’ को बाय बोलकर ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे युवा पत्रकार देव चौधरी

‘जागरण’ को बाय बोलकर ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे युवा पत्रकार देव चौधरी

युवा पत्रकार देव चौधरी ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

युवा पत्रकार देव चौधरी ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां न्यूज टीम में बतौर कॉपी एडिटर जॉइन किया है।

देव चौधरी इससे पहले जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में काम कर रहे थे। उन्होंने यहां रियल टाइम टीम में सब एडिटर के रूप में करीब 19 महीने तक काम किया। इसके अलावा पूर्व में वह ‘यूनीवार्ता’ (Univarta) और ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) समेत ‘रोहतास पत्रिका’ (ROHTAS PATRIKA) में काम कर चुके हैं।

मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के रहने वाले देव चौधरी के पास मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब चार साल का अनुभव है। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से ही की है।

इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनकिशन’ (JIMMC) से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। समाचार4मीडिया की ओर से देव चौधरी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जागरण न्यू मीडिया नई पारी टाइम्स नाउ नवभारत अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग जेएनएम देव चौधरी
सम्बंधित खबरें

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago