होम / डिजिटल / अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार अमिता किशोर

अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार अमिता किशोर

इससे पहले अमिता किशोर ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में कार्यरत थीं। हालांकि, यहां उनका सफर महज तीन महीने ही रहा। उन्होंने पिछले दिनों यहां से बाय बोल दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार अमिता किशोर ने ‘टाइम्स’ (Times) समूह से मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां वह कंटेंट और वीडियो दोनों पर काम करेंगी।

बता दें कि इससे पहले अमिता किशोर ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में कार्यरत थीं। हालांकि, यहां उनका सफर महज तीन महीने ही रहा। उन्होंने पिछले दिनों यहां से बाय बोल दिया था।

अमिता किशोर ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ‘आजतक’ से बतौर रिपोर्टर की थी। करीब दो साल यहां अपनी भूमिका निभाने के बाद ‘सहारा’ से जुड़ गईं और वहां करीब तीन साल काम किया।

अमिता किशोर ‘जी’ समूह के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में ‘जी’ की नेशनल टीम में जॉइन किया था। फिर, ‘जी राजस्थान’ शुरू होने पर वह इसकी टीम में शामिल हो गईं। इसके बाद वह जी (बिहार/झारखंड) डिजिटल में शिफ्ट हो गई थीं। बाद में वह ‘न्यूज नेशन’ होती हुईं अब ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) की टीम में शामिल हुई हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अमिता किशोर ने दिल्ली में मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन और यहीं से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट’ (ITMI)) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और हरियाणा स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

अमिता किशोर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘खालसा कॉलेज’ में कुछ समय तक संविदा पर पढ़ाने का काम भी किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अमिता किशोर को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नवभारत टाइम्स एनबीटी नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अमिता किशोर
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

9 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago