होम / डिजिटल / ‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर अब इस मीडिया संस्थान में पहुंचे पत्रकार अभिषेक सक्सेना

‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर अब इस मीडिया संस्थान में पहुंचे पत्रकार अभिषेक सक्सेना

युवा पत्रकार अभिषेक सक्सेना ने ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) को अलविदा कह दिया है। वह आगरा में ‘अमर उजाला’ की डिजिटल विंग में करीब तीन साल से कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार अभिषेक सक्सेना ने ‘अमर उजाला’  (Amar Ujala) को अलविदा कह दिया है। वह आगरा में ‘अमर उजाला’ (वेब) में करीब तीन साल से कार्यरत थे। अभिषेक सक्सेना ने अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘दैनिक जागरण’ की डिजिटल विंग से की है। उन्होंने आगरा में ही बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।  

मूल रूप से जसराना, जनपद फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी अभिषेक को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। इस दौरान वह प्रिंट व टीवी के अलग-अलग बैनरों में कार्य कर चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अभिषेक ने ‘केंद्रीय हिंदी संस्थान‘, आगरा से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी‘ (एएमयू) से ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में भी पीजी डिप्लोमा किया है।  

अभिषेक सक्सेना ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत टीवी जर्नलिस्ट के रूप में ‘ईटीवी‘से जनपद बागपत(उ.प्र) से की थी इसके बाद आगरा में मिड-डे अखबार 'डीएलए' और ‘राष्ट्रीय सहारा‘ में बतौर रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद वह आगरा में ही ‘कल्पतरु‘ अखबार से जुड़ गए। यहां वह डेस्क पर कार्यरत रहे। इसके बाद यहां से अलविदा कहकर उन्होंने आगरा में ही ‘जागरण‘ समूह के बाइलिंगुअल अखबार आईनेक्स्ट(Inext) को जॉइन कर लिया।

इसके बाद ‘राजस्थान पत्रिका और फिर ‘अमर उजाला‘ होते हुए अब वह ‘दैनिक जागरण‘ (डिजिटल) पहुंचे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अभिषेक सक्सेना को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स आईनेक्स्ट नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग Abhihsek Saxena अभिषेक सक्सेना
सम्बंधित खबरें

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago