होम / डिजिटल / इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल न्यूज की दुनिया में बढ़ाया एक और कदम

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल न्यूज की दुनिया में बढ़ाया एक और कदम

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल न्यूज की दुनिया में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल न्यूज की दुनिया में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। दरअसल, इंडिया टुडे ग्रुप ने गुजरात में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जोकि ‘गुजराततक’ (www.gujarattak.in) के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में इस बेवसाइट को लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात ने 'सबका साथ, सबका विकास' सूत्र को चरितार्थ किया और कोरोना महामारी के समय में भी विकास की रफ्तार को बरकरार रखा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात को 20 वर्षों तक नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन मिला और उन्होंने विकास की नींव रखी। इसके परिणामस्वरूप आज पानी, स्वास्थ्य, सड़क, कन्या शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास समेत सभी क्षेत्रों में गुजरात ने विकास किया है. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक परियोजनाओं के जरिए गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंचाई है। पटेल ने विश्वास जताया कि सबका साथ और सबका प्रयास से गुजरात अग्रसर है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन से राज्य की विश्व स्तर पर पहचान स्थापित हुई है और आज विदेशी पूंजी निवेश के मामले में गुजरात देश में अव्वल है। भारत की अर्थव्यवस्था में गुजरात का हिस्सा 8.36 फीसदी है और सरकार इसे 10 फीसदी तक पहुंचाने के रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है।

 


टैग्स न्यूज वेबसाइट गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात तक डिजिल प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

16 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago