होम / डिजिटल / फर्जी यूट्यूब चैनल पर HC सख्त, Google को अंजना ओम कश्यप से जुड़े वीडियो हटाने का आदेश

फर्जी यूट्यूब चैनल पर HC सख्त, Google को अंजना ओम कश्यप से जुड़े वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने Google LLC को निर्देश दिया है कि वह आजतक की एंकर और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप के नाम और वीडियो का गलत इस्तेमाल करने वाले एक फर्जी यूट्यूब चैनल को बंद करे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने Google LLC को निर्देश दिया है कि वह आजतक की एंकर और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप के नाम और वीडियो का गलत इस्तेमाल करने वाले एक फर्जी यूट्यूब चैनल को बंद करे।

'लाइव लॉ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश अदालत ने तब दिया जब सामने आया कि उस चैनल पर अंजना ओम कश्यप की तस्वीरें, उनकी आवाज और नकली वीडियो इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि चैनल उन्हीं से जुड़ा है।

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने कहा कि इस तरह की फर्जी प्रोफाइल या यूट्यूब पेज बनाना, किसी की पहचान, प्रतिष्ठा और छवि का गलत इस्तेमाल करना है और यह कानून के खिलाफ है।

अदालत ने साफ किया कि अगर किसी पब्लिक पर्सनालिटी या न्यूज चैनल के नाम से फर्जी यूट्यूब चैनल बनाए जाते हैं, तो इससे न सिर्फ भ्रम फैलता है बल्कि गलत खबरें भी वायरल हो सकती हैं। यह दर्शकों को गुमराह कर सकता है, क्योंकि इनमें कोई संपादकीय नियंत्रण नहीं होता।

यह मामला TV Today Network Ltd. ने दायर किया था, जो आजतक चैनल चलाता है। उन्होंने अदालत से अपील की कि “अनजानोमकश्य” नाम के यूट्यूब चैनल को हटाया जाए क्योंकि उस पर अंजना ओम कश्यप की तस्वीर और फर्जी वीडियो डाले गए थे।

जस्टिस सिंह ने कहा कि भले ही कुछ वीडियो असली हों, लेकिन यदि उन्हें आजतक या कश्यप के अलावा कोई और अपलोड करता है, तो वह भी गलत है, क्योंकि उनके पास इसके कॉपीराइट नहीं हैं।

अदालत ने ये भी कहा कि अगर चैनल पर डाली गई सामग्री फर्जी है और खुद चैनल को भी इसके बारे में नहीं पता, तब भी चैनल चलाने वाली कंपनी को ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।

कोर्ट ने यह भी माना कि यूट्यूब चैनल अक्सर पैसे कमाने के मकसद से बनाए जाते हैं। अंजना ओम कश्यप के नाम में थोड़ा बदलाव करके, उनकी तस्वीर, आवाज और पहचान का इस्तेमाल करके वीडियो डालना पूरी तरह गैरकानूनी है।

अदालत ने Google को आदेश दिया है कि वह चैनल बनाने वाले की जानकारी दो हफ्ते में 'आजतक' को दे। इसके साथ ही, यदि Google ने उस चैनल को कोई कमाई का पैसा दिया है, तो उसकी डिटेल्स भी चार हफ्तों के अंदर कोर्ट में पेश करनी होगी।

यदि भविष्य में भी कोई ऐसा यूट्यूब चैनल या पेज सामने आता है, जिसमें अंजना ओम कश्यप की नकली प्रोफाइल इस्तेमाल की जा रही हो, तो 'आजतक' उसका लिंक Google को देगा और Google को उसे 72 घंटे के अंदर हटाना होगा। यदि Google किसी कारण से ऐसा न कर सके, तो उसे उसका कारण 'आजतक' को बताना होगा। इसके बाद 'आजतक' कोर्ट में आवेदन दे सकता है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

15 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago