होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘अब हर हाथ में जादू’ से लोगों को रूबरू कराएगी Itel की ये पहल

‘अब हर हाथ में जादू’ से लोगों को रूबरू कराएगी itel की ये पहल

ट्रांसियन होल्डिंग्स (TRANSSION HOLDINGS) कंपनी ने अपने मोबाइल फोन ब्रैंड ‘आईटेल’ (itel)...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

ट्रांसियन होल्डिंग्स (TRANSSION HOLDINGS) कंपनी ने अपने फोन मोबाइल ब्रैंड ‘आईटेल’ (Itel) के भारत में तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए नया कैंपेन-‘अब हर हाथ में जादू’ लॉन्च किया है। मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने और टेक्नोलॉजी में इजाफा करते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए यह नया ब्रैंड कैंपेन बनाया है, ताकि लोगों को स्मार्ट फोन का एक नया अनुभव दिया जा सके।

दरअसल, भारत में अपनी स्थापना के बाद से ही आईटेल का उद्देश्य जनता की आकांक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे उन्हें सशक्त बनाया जा सके। वह अपने ग्राहकों की ज़िंदगियों को कुछ ऐसा बनाना चाहता है, जहां लोग अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकें। इसके अलावा संचार को केवल एक भाषा के दायरे तक ही सीमित नहीं रखकर बिना किसी रुकावट के लोगों के जीवन के सुखद अवसरों को संभालने लायक बनाना भी है।

इस बारे में आईटेल बिज़नेस यूनिट ट्रांसियन होल्डिंग्स के मार्केटिंग हेड  गोल्डी पटनायक का कहना है, ‘इस ब्रैंड कैंपेन का जश्न मनाने के लिए हमने मजबूती के साथ अपने बाजार की अंदरूनी स्थितियों पर जमकर काम किया है और सभी तरह के लोगों, सभी पीढ़ियों के प्रतिनिधियों से मिलकर यह अनुभव किया है कि अभिलाषाओं और किफायत को निर्मित करके ही मूल्य को बढ़ाया जा सकता है।‘

उन्होंने कहा,‘आईटेल ए44 एयर हमारा नवीनतम उत्पाद है जो असाधारण किफायती मूल्य पर इस सेगमेंट में पहली बार एआई ड्युअल कैमरे के साथ फुल स्क्रीन डिस्प्ले और फेस अनलॉक सुविधा प्रदान कर रहा है। 2019 में आईटेल के स्मार्ट फोन पोर्ट फोलियो मुख्य रूप से एआई से प्रेरित होंगे और इसलिए ग्राहकों को आत्मविश्वासी और स्वतंत्र महसूस करवाते हुए टेक्नोलॉजी के जादू के साथ सशक्त बनाएंगे। ट्रांसियन होल्डिंग्स के एंट्र लेवल ब्रैंड आईटेल का उद्येश्य बजट अनुकूल दामों पर प्रीमियम फीचर्स देना है। इस नए अभियान के लिए आईटेल ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तेजी से जोड़ने के लिए मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है। इसके बाद ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक रेडियो एंप्लिफिकेशन चलाया जाएगा।‘

उन्होंने बताया,‘आईटेल ए23 में फेस अनलॉक तथा ब्राइट डिस्प्ले है। इसकी कीमत महज 4299 रुपए में है। फुल स्क्रीन डिस्प्ले और 400 एमएएच बैटरी जैसी खूबियों वाला आईटेल ए44 केवल 4999 में पेश किया गया है और फुल स्क्रीन डिस्प्ले और एआई ड्युअल कैमरे वाला आईटेल ए44 एयर मात्र 4599 रुपए में उपलब्ध है। यह सारे स्मार्ट फोन ग्राहकों की मौजूदा जरूरतों और मांग से जुड़े होने के साथ-साथ उनके लिए आनंददायी स्मार्टफोन का अनुभव देंगे।‘


टैग्स कैंपेन आईटेल
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago