होम / ब्रैंड स्पीक्स / अब ZEE पर देखने को मिलेगा ICC वर्ल्डकप, डिज्नी स्टार के साथ किया करार

अब ZEE पर देखने को मिलेगा ICC वर्ल्डकप, डिज्नी स्टार के साथ किया करार

मीडिया ग्रुप ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEEL) ने खेल प्रसारण में एक शानदार एंट्री की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया ग्रुप ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEEL) ने 2024-27 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पुरुष टूर्नामेंट्स और अंडर-19 मैचों के प्रसारण के टीवी अधिकार प्राप्त कर खेल प्रसारण में एक शानदार एंट्री की है। ICC मीडिया अधिकार के मालिक Disney Star ने डिजिटल अधिकारों को बनाए रखते हुए ZEEL को टीवी अधिकारों का लाइसेंस दिया है।

भारतीय मीडिया खेल प्रसारण इतिहास में ये अपनी तरह का पहला स्ट्रैटेजिक लाइसेंसिग एग्रीमेंट है। इस डील का मतलब यह है कि साल 2024-27 के लिए भारत में टीवी पर जी (Zee) आईसीसी के पुरुष इवेंट्स का प्रसारण करेगा। आईसीसी प्रतियोगिताओं के डिजिटल अधिकार डिज्नी स्टार ने अपने पास बरकरार रखे हैं। डिज्नी स्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप 2024-27 तक लाइव मैच देख पाएंगे, जिसमें आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) और चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का टेलीकास्ट भी शामिल होगा।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका ने कहा कि, 'यह भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पार्टनरशिप है। डिज्नी स्टार के साथ जुड़ाव भारत में खेल व्यवसाय के लिए हमारी तेज, रणनीतिक दृष्टि को दर्शाता है। 2027 तक आईसीसी पुरुष क्रिकेट आयोजनों के लिए वन-स्टॉप टेलीविजन डेस्टिनेशन के रूप में ZEE अपने दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव और एडवरटाइजर्स के लिए निवेश पर शानदार रिटर्न देने के लिए अपने नेटवर्क की ताकत का लाभ उठाएगा। आईसीसी और डिज्नी स्टार के साथ हम काम करने के लिए तत्पर हैं।'

बता दें कि डिज्नी स्टार ने 2023-27 के लिए आईपीएल के टीवी राइट्स 23,575 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। वहीं इस अवधि के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स वायकॉम18 को 20,500 करोड़ रुपए में मिले हैं। डिज्नी स्टार के पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2024-31 के लिए डिजिटल अधिकार, बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट अधिकार 2024 के लिए और 2023-24 सीजन के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका के ब्रॉडकास्ट अधिकारी भी मिले हुए हैं।

डिज्नी स्टार और ZEEL के एक संयुक्त बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सैद्धांतिक रूप से इस व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। बयान में आगे कहा गया है कि यह व्यवस्था जी को प्रतिष्ठित आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (2024, 2026), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2025) और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंट्स (2027) प्रमुख आईसीसी अंडर-19 आयोजनों के साथ के अन्य टेलीविजन अधिकार धारक बनने में सक्षम बनाती है।

वहीं, दूसरी तरफ, डिज्नी स्टार के कंट्री मैनेजर व प्रेसिडेंट के. माधवन ने कहा कि वे लीनियर और डिजिटल में हमारे दर्शकों के लिए एक संतुलित और मजबूत क्रिकेट की पेशकश कर रहे हैं।

माधवन ने कहा, ‘2023-27 के लिए आईपीएल टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल करके और अब 2024-27 के लिए आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए केवल डिजिटल अधिकारों को बनाए रखने का विकल्प चुनकर, हमने अपने दर्शकों के लिए हमने एक संतुलित और मजबूत क्रिकेट की पेशकश की है।’ 


टैग्स क्रिकेट जी एंटरटेनमेंट स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग आईसीसी
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago