होम / ब्रैंड स्पीक्स / ZEEL-SONY के मर्जर को लेकर पुनीत गोयनका ने अब कही ये बात

ZEEL-SONY के मर्जर को लेकर पुनीत गोयनका ने अब कही ये बात

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के साथ प्रस्तावित मर्जर में सबकुछ ट्रैक पर है और यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprises Ltd) और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (Sony Pictures Networks India) के साथ प्रस्तावित मर्जर में सबकुछ ट्रैक पर है और यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह कहना है मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका का। APOS India Summit में गोयनका ने इसकी जानकारी दी।

गोयनका ने कहा कि मर्जर से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हमेशा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि इस कंसॉलिडेशन से पूरी इंडस्ट्री का फायदा होगा। साथ ही जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर से देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। हमारा रेवेन्यू स्टैंडअलोन आधार पर करीब 2 अरब डॉलर का होगा।

उन्होंने कहा कि मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में सोनी पिक्चर्स 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगी, जिससे हमें स्पोर्ट्स समेत दूसरे प्रीमियम कंटेंट मिलेंगे और इसमें ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का मौका भी मिलेगा।

गोयनका ने कहा कि इस मर्जर के बाद शेयर होल्डर की वैल्यू बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में डिजिटल का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि जी ने इसमें देरी एंट्री ली, लेकिन कंपनी तेजी से इस सेक्टर में अपना बाजार बना रही है। उन्होंने बताया कि अगले 5 साल में ‘सबक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड’ का बाजार 20 करोड़ लोगों का हो जाएगा।

पुनीत गोयनका ने कहा, ‘दोनों कंपनियों का बिजनेस लगभग मिलता जुलता है और कुछ मामलों में ओवरलैप भी करता है। जी (Zee) ने 2017 में ‘टेन स्पोर्ट्स’ (Ten Sports) को Sony को बेचा था। हालांकि, अब मर्जर के बाद नई कंपनी में स्पोर्ट्स जॉनर की फिर से वापसी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘मौका शानदार है। डिजिटल दुनिया ने पैसे कमाने के नए स्रोत बनाए हैं, जो लगभग 5 साल तक नहीं मौजूद था। सिर्फ इस सेक्टर में ही काफी कुछ नए चीजें हो रही हैं। ऐसे में निश्चित रूप से नई कंपनी के लिए स्पोर्ट्स भी एक नया फोकस एरिया होगा।’ 

इस दौरान गोयनका ने आगे कहा कि भारत निकट भविष्य में TV और डिजिटल के लिए बड़ा बाजार बना रहेगा। एक कंपनी के रूप में जी अपनी डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाने और उसके साथ लिनियर टीवी में निवेश करना जारी रखेगी।

आपको बता दें कि जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मर्जर का ऐलान 22 सितंबर 2021 को हुआ था। जी मीडिया के मुताबिक, ZEEL-Sony मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में 11,605.94 करोड़ रुपए निवेश करेगी। पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ बने रहेंगे। मर्जर के बाद जी एंटरटेनमेंट के पास 47.07 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। सोनी पिक्चर्स के पास 52.93 फीसदी हिस्सेदारी होगी। मर्जर कंपनी को भी शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दोनों कंपनी के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रॉडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी को भी मर्ज किया जा रहा है। ZEEL और SPNI के बीच एक्सक्लूसिव नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट का करार हुआ है। मौजूदा प्रमोटर फैमिली Zee के पास अपनी शेयरहोल्डिंग को 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का विकल्प होगा। बोर्ड में ज्यादातर डायरेक्टर को नॉमिनेट करने का अधिकार सोनी ग्रुप के पास होगा।


टैग्स मीडिया पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री APOS India Summit 
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago