होम / ब्रैंड स्पीक्स / लखनऊ में अमर उजाला संवाद का शानदार आगाज, लॉन्च हुई AI एंकर सृष्टि

लखनऊ में अमर उजाला संवाद का शानदार आगाज, लॉन्च हुई AI एंकर सृष्टि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सृष्टि को लॉन्च, अमर उजाला ने जनरेटिव AI के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी जस्ट बात के साथ मिलकर इस AI एंकर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे ‘अमर उजाला’ की ओर से 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘अमर उजाला संवाद: उत्तर प्रदेश’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में तरक्की व विकास के रथ पर सवार उत्तर प्रदेश किस तरह से आगे बढ़ेगा और लोगों के जीवनस्तर को नई दिशा कैसे दी जा सकती है, इस पर मंथन के लिए देशभर से जुटे विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

26 फरवरी को शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंकर सृष्टि की औपचारिक शुरुआत की।

इस बारे में अमर उजाला की ओर से कहा गया है, ‘कृत्रिम मेधा... यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। इसी AI ने एक अकल्पनीय सच को हकीकत में बदल दिया है। जब दुनिया AI की तरफ दौड़ रही थी, तब अमर उजाला वह पहला मीडिया संस्थान था, जिसने अक्तूबर 2022 में ही AI एंकर का प्रयोग शुरू कर दिया था। अब इस प्रयोग को हम और नए अंदाज और व्यवस्थित तरीके से आप तक ला रहे हैं। जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की दुनिया में एक सृष्टि की रचना कर रहा है, तो हमने वही नाम हमारी एंकर को दिया है।...आइए और खबरों को अलग अंदाज में पढ़ने-सुनाने के इस अकल्पनीय सच को अमर उजाला के साथ साकार होते देखिए।’

अमर उजाला ने जनरेटिव AI के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी जस्ट बात के साथ मिलकर इस नई AI एंकर सृष्टि की शुरुआत की है। इस बारे में अमर उजाला का कहना है, ‘इस AI एंकर की शुरुआत के साथ ही हम आपसे यह भी वादा करना चाहते हैं कि भले ही हम कृत्रिम मेधा के साथ कदमताल करते हुए आप तक नए अंदाज में खबरें पहुंचाएं, लेकिन खबरों के पीछे का सच और निर्भीक, निष्पक्ष व निरंतर पत्रकारिता का अमर उजाला का 75 साल पुराना सिद्धांत बदलने नहीं जा रहा है। तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।’


टैग्स अमर उजाला एंकर लखनऊ सीएम योगी एआई अमर उजाला संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सृष्टि
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago