होम / ब्रैंड स्पीक्स / IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ा ये बड़ा मीडिया न्यूज नेटवर्क

IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ा ये बड़ा मीडिया न्यूज नेटवर्क

19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार टीवी9 न्यूज नेटवर्क की भी धूम दिखाई देगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बार टीवी9 न्यूज नेटवर्क की भी धूम दिखाई देगी। आईपीएल की सबसे पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और टीवी9 नेटवर्क के बीच एक साझेदारी हुई है, जिसके तहत राजस्थान रॉयल्स ने टीवी-9 भारतवर्ष को अपना प्रमुख भागीदार नियुक्त किया। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी ब्रैंड पर अब एक्सपो 2020 दुबई की जगह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ चैनल का नाम दिखाई देगा।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और टीवी9 के अधिकारिक जुड़ाव का ऐलान गुरुवार को हुआ। इस दौरान टीवी9 के सीईओ बरुण दास, राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन रंजीत बरठाकुर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन और रियान पराग मौजूद थे।

आपको बता दें कि इससे पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी टीवी9 न्यूज नेटवर्क ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ करार किया था। त्रिनबागो नाइट राइडर्स सीपीएल में जीत का चौका लगा चुकी है। अब टी-20 की सुपरहिट लीग यानी आईपीएल में भी टीवी9 क्रिकेट फैंस तक अपनी पहुंच को कामयाब बनाने जा रहा है।

बताते चलें कि आईपीएल का आयोजन यूएई में इस साल 19 सितंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक खेला जाना है। आईपीएल के मैच अबुधाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे। कोरोना वायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को भारत की बजाय यूएई में करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट की तैयारियों की सभी आठ फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी और अधिकारी यूएई पहुंच चुके हैं।


टैग्स टीवी9 न्यूज नेटवर्क आईपीएल राजस्थान रॉयल्स टीवी9 नेटवर्क इंडियन प्रीमियर लीग टीवी-9 भारतवर्ष
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago