पिछले 14 वर्षों में कंटेंट मार्केटिंग और मीडिया कंसल्टेंसी फर्म ने 95 स्पेशल सप्लीमेंट्स, नौ कॉफी टेबल बुक्स, 13 टेलीविजन कैप्सूल्स और कई इवेंट्स किए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कंटेंट मार्केटिंग और मीडिया कंसल्टेंसी The Resource 24x7 ने अपने ऑपरेशंस के 14 साल पूरे कर लिए हैं और अब 15वें साल में प्रवेश किया है। अक्टूबर 2012 में मीडिया मार्केटिंग प्रोफेशनल जयेश अशर (Jayesh Asher) ने इसकी शुरुआत की थी। कंपनी का मॉडल स्थायी क्लाइंट पोर्टफोलियो के बजाय प्रोजेक्ट आधारित काम पर केंद्रित रहा है।
The Resource 24x7 का फोकस ऐसे विषयों की पहचान करने पर है, जिनकी एडिटोरियल प्रासंगिकता हो। इसके बाद उन विषयों के आसपास उपयुक्त मीडिया एनवायरमेंट तैयार किया जाता है और संबंधित इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स को कमर्शियल तौर पर इसमें भाग लेने का अवसर दिया जाता है।
पिछले 14 वर्षों में कंसल्टेंसी ने 95 स्पेशल सप्लीमेंट्स, नौ कॉफी टेबल बुक्स, 13 टेलीविजन कैप्सूल्स और कई इवेंट्स किए हैं। इस दौरान प्रिंट और टेलीविजन के प्रमुख मीडिया ब्रैंड्स के साथ काम किया गया। The Resource 24x7 प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ चैनल पार्टनर के तौर पर काम करती है और प्रोजेक्ट आधारित मॉडल के तहत एडिटोरियल अवसरों, संस्थागत व इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स, कंटेंट क्षमताओं और कमर्शियल पार्टिसिपेशन को एक साथ लाती है।
इन वर्षों के दौरान किए गए असाइनमेंट्स में दो प्रोजेक्ट खास तौर पर महत्वपूर्ण रहे हैं। इनमें विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे की यात्रा पर आधारित प्रोजेक्ट और ‘Logic of Logos’ शामिल हैं। दोनों प्रोजेक्ट्स द इकनॉमिक टाइम्स ब्रैंड इक्विटी के साथ मिलकर प्रकाशित किए गए थे।
The Resource 24x7 की टीम में अनुभवी मीडिया मार्केटिंग प्रोफेशनल्स नूतन सेन, श्रीकांत राय, देबाशीष गांगुली, समीर राजोरे और पंकजा सामंत देसाई शामिल हैं। कंटेंट फंक्शन की जिम्मेदारी राजू कोरटी और सैराज अय्यर संभालते हैं, जबकि डिजाइन टीम में विश्वास माचिवाले, नितिन सावंत और अशोक धबाड़े शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर The Resource 24x7 के फाउंडर जयेश अशर ने कहा कि कंपनी की यात्रा कभी भी बड़े स्थायी क्लाइंट पोर्टफोलियो पर आधारित नहीं रही। उनका कहना है कि कंपनी ने प्रासंगिक विषयों की पहचान करने, उनके आसपास विश्वसनीय एडिटोरियल एनवायरमेंट तैयार करने और मीडिया प्लेटफॉर्म्स व स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाने पर भरोसा किया है। उनके मुताबिक, 14 साल पूरे होना इस विश्वास को मजबूत करता है कि एक लीन, रिलेशनशिप-ड्रिवन और आइडिया-आधारित मॉडल लगातार वैल्यू तैयार कर सकता है।
डिजिटल विस्तार और नए IP की तैयारी: 15वें साल में प्रवेश के साथ The Resource 24x7 अपने मौजूदा मॉडल को आगे विकसित करने की तैयारी में है। प्रिंट और टेलीविजन के पारंपरिक काम के साथ-साथ कंपनी डिजिटल एक्सटेंशन पर भी काम कर रही है, ताकि इससे जुड़े स्टेकहोल्डर्स को ज्यादा व्यापक और लंबे समय तक विजिबिलिटी मिल सके।
कंपनी प्रमुख मीडिया ब्रैंड्स के साथ मिलकर प्रोपराइटरी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IPs) बनाने पर भी विचार कर रही है। इसका उद्देश्य ऐसे रेकरिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो केवल अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के अवसरों पर निर्भर न रहें।
जयेश अशर ने कहा कि कंपनी के अगले चरण में पिछले 14 वर्षों में काम आए मॉडल को ज्यादा स्ट्रक्चर्ड IP-led approach के साथ आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेडिशनल मीडिया उनके लिए महत्वपूर्ण बना रहेगा, लेकिन डिजिटल एक्सटेंशन और लॉन्ग-टर्म प्रॉपर्टीज ग्रोथ के अगले स्तर का आधार बन सकती हैं।
The Resource 24x7 अब अपने 15वें साल में मीडिया पार्टनरशिप को मजबूत करने, स्केलेबल प्रॉपर्टीज तैयार करने और कंटेंट, संस्थानों, इंडस्ट्री और मीडिया के बीच नए अवसरों की पहचान करने पर फोकस कर रही है।
राहुल गुप्ता ने सोशियोक्लाउट में चीफ कम्युनिकेशंस एंड ग्रोथ ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया है। वह पीआर, कम्युनिकेशंस, ग्रोथ, पोजिशनिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राहुल गुप्ता (Rahul Gupta) ने सोशियोक्लाउट (Socioclout) में चीफ कम्युनिकेशंस एंड ग्रोथ ऑफिसर (Chief Communications and Growth Officer) के तौर पर जॉइन किया है। नई भूमिका में वह एजेंसी के कम्युनिकेशंस और पीआर वर्टिकल की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह लीडरशिप टीम के साथ ग्रोथ, पोजिशनिंग और बिजनेस डेवलपमेंट पर भी काम करेंगे।
नई जिम्मेदारी में गुप्ता क्लाइंट कम्युनिकेशंस और एजेंसी के अपने ग्रोथ एजेंडा को साथ लेकर चलेंगे। उनका फोकस क्लाइंट्स के लिए मजबूत ब्रांड नैरेटिव तैयार करने के साथ सोशियोक्लाउट के कम्युनिकेशंस बिजनेस को आगे बढ़ाने पर होगा।
गुप्ता इससे पहले शिपरॉकेट (Shiprocket) से जुड़े थे, जहां वह हेड- पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Head- PR and Corporate Communications) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पब्लिक रिलेशंस (Public Relations) और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications) के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले गुप्ता की नई भूमिका एजेंसी-साइड कम्युनिकेशंस लीडरशिप के साथ बिजनेस ग्रोथ और डेवलपमेंट पर भी केंद्रित होगी। सोशियोक्लाउट में वह एजेंसी की पीआर और कम्युनिकेशंस सेवाओं का नेतृत्व करने के साथ उसकी व्यापक ग्रोथ और पोजिशनिंग स्ट्रैटेजी में भी योगदान देंगे।
e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स 2025 के 12वें संस्करण का आयोजन मुंबई में 30 सितंबर को किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में टेलीविजन, विज्ञापन, मार्केटिंग और कंटेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स 2025 के 12वें संस्करण का आयोजन मुंबई में 30 सितंबर को किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में टेलीविजन, विज्ञापन, मार्केटिंग और कंटेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए। समारोह में टेलीविजन की दुनिया में बेहतर काम, क्रिएटिविटी और नए प्रयोग करने वाले ब्रैंड्स, एजेंसीज और कैंपेंस को सम्मानित किया गया।
इस बार एक्सिलेंस कैटेगरी में बड़े अवॉर्ड वेवमेकर और जाइडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने नाम किए। वेवमेकर को ‘मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर’ और जाइडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड को ‘एडवर्टाइजर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला।
इन अवॉर्ड्स के जरिए टीवी इकोसिस्टम में बेहतरीन क्रिएटिविटी, रणनीति और नए प्रयोग करने वाले ब्रैंड्स और एजेंसीज को पहचान दी गई। समारोह में माइंडशेयर, हवास प्ले, मुथूट ग्रुप, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) समेत कई कंपनियों ने भी अवॉर्ड जीते।
वेवमेकर ने जीते 12 अवॉर्ड्स
अवॉर्ड्स की बात करें तो वेवमेकर ने कुल 12 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज अवॉर्ड्स शामिल हैं। वहीं, जाइडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने भी अलग-अलग कैटेगरी में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज, यानी कुल 12 अवॉर्ड्स जीते।
माइंडशेयर समेत इन कंपनियों का भी शानदार प्रदर्शन
बड़े विजेताओं में माइंडशेयर ने 9 अवॉर्ड्स जीते। इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज अवॉर्ड्स शामिल रहे। हवास प्ले ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज अवॉर्ड्स जीता। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने कुल 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिसमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 3 गोल्ड और 5 सिल्वर अवॉर्ड्स मिले। वहीं जियोस्टार ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज अवॉर्ड्स जीता।
इस साल के अवॉर्ड्स में मार्केटिंग, एंटरटेनमेंट और टैलेंट से जुड़े कई नए अवॉर्ड वर्ग भी जोड़े गए। ये बदलाव तेजी से बदलते मीडिया और कंटेंट क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अवॉर्ड्स के लिए इस बार जूरी में इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों, क्रिएटिव एक्सपर्ट्स और मीडिया प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया। जूरी ने अलग-अलग कैटेगरी में मिले नामांकनों का मूल्यांकन किया।
e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स में टीवी विज्ञापन और उससे जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस साल विजेताओं का फैसला 6 मुख्य कैटेगरी और 95 सब-कैटेगरी में किया गया।
इस साल जूरी के चेयरमैन अरुण नारायण, सीईओ, ज्वेलरी, टाइटन कंपनी लिमिटेड थे। वहीं BW बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा को-चेयरमैन रहे। जूरी में इंडस्ट्री के कई बड़े लीडर्स, बिजनेस हेड्स और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल रहे।
अवॉर्ड्स का यह मंच टेलीविजन आधारित कम्युनिकेशन के क्षेत्र में क्रिएटिविटी, इनोवेशन और बेहतर काम को पहचान देने के साथ-साथ इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाले ब्रैंड्स, एजेंसीज और लोगों को सम्मानित करता है।
सम्मानित विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें-

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने एन वेंकटरमन को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और राममूर्ति जयरामन को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने एन वेंकटरमन (N Venkataraman) को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (Deputy Managing Director) और राममूर्ति जयरामन (Ramamurthy Jayaraman) को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Chief Financial Officer) नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी।
एन वेंकटरमन अप्रैल 2007 से ब्रिटानिया के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें करीब चार दशक का अनुभव है। फिलहाल वह कंपनी के फाइनेंस, बिजनेस कमर्शियल, लीगल और सेक्रेटेरियल कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा वह कंपनी की कॉस्ट एफिशिएंसी (Cost Efficiency) से जुड़ी पहलों का नेतृत्व भी कर रहे हैं।
नई जिम्मेदारी में वेंकटरमन कारोबार को रणनीतिक नेतृत्व देना जारी रखेंगे। उनका फोकस लंबे समय में कंपनी के लिए वैल्यू क्रिएशन (Value Creation) और टिकाऊ विकास पर रहेगा।
ब्रिटानिया से पहले वेंकटरमन आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल कारोबार के फाइनेंस कार्यों का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd.-HAL) में मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एयरोस्पेस के साथ एचएएल के संयुक्त उपक्रम में सीनियर फाइनेंस एग्जीक्यूटिव (Senior Finance Executive) के तौर पर काम किया।
राममूर्ति जयरामन को 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें करीब 15 वर्ष उन्होंने ब्रिटानिया के साथ बिताए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी में फाइनेंस से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं।
फिलहाल जयरामन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस, टैक्सेशन, ट्रेजरी और शेयर्ड सर्विसेज की देखरेख करते हैं। इसके अलावा वह कंपनी के लीगल और सेक्रेटेरियल कार्यों की भी निगरानी कर रहे हैं।
ब्रिटानिया में शामिल होने से पहले जयरामन पीडब्ल्यूसी (PwC) और डेलॉयट (Deloitte) के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के ऑडिट का नेतृत्व किया।
कैम्पस एक्टिववियर ने मुस्कान ग्रोवर को मैनेजर-पीआर और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस नियुक्त किया है। वह मीडिया रिलेशंस, ब्रांड पोजिशनिंग, रणनीतिक स्टोरीटेलिंग और कॉरपोरेट प्रतिष्ठा से जुड़े काम संभालेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर ब्रांड्स में शामिल कैम्पस एक्टिववियर (Campus Activewear) ने मुस्कान ग्रोवर को मैनेजर-पीआर और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस नियुक्त किया है।
नई भूमिका में मुस्कान कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications), मीडिया रिलेशंस (Media Relations), नेतृत्व की ब्रांड पोजिशनिंग (Brand Positioning) और रणनीतिक स्टोरीटेलिंग (Strategic Storytelling) की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनका फोकस ब्रांड की कॉरपोरेट प्रतिष्ठा मजबूत करने के साथ ब्रांड, कारोबार और हितधारकों से जुड़े कम्युनिकेशन प्रयासों को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
मुस्कान को पब्लिक रिलेशंस (Public Relations) और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्हें रणनीतिक संचार, मीडिया रिलेशंस, ब्रांड स्टोरीटेलिंग, नेतृत्व की पोजिशनिंग और हितधारक जुड़ाव में विशेषज्ञता हासिल है।
कैम्पस एक्टिववियर से पहले वह एडफैक्टर्स पीआर (Adfactors PR) और बर्सन (Burson) जैसी प्रमुख कम्युनिकेशन एजेंसियों के साथ काम कर चुकी हैं। यहां उन्होंने कंज्यूमर, कॉरपोरेट और लाइफस्टाइल से जुड़े कई कम्युनिकेशन प्रोजेक्ट्स संभाले।
कैम्पस एक्टिववियर में वह ब्रांड की रीब्रांडिंग (Rebranding), कैटेगरी विस्तार और प्रमुख कॉरपोरेट नैरेटिव से जुड़े कम्युनिकेशन कार्यों में शामिल रहेंगी। इसके अलावा वह नेतृत्व की विजिबिलिटी (Visibility), थॉट लीडरशिप (Thought Leadership), इंटरनल कम्युनिकेशंस (Internal Communications) और कंपनी की लिंक्डइन (LinkedIn) मौजूदगी को मजबूत करने पर भी काम करेंगी।
रेड एफएम ने सुबर्णा रेचौधरी को रेड मैक्स सेल्स की वेस्ट हेड नियुक्त किया है। इससे पहले वह जी लाइव में वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेल्स की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रेड एफएम (Red FM) ने सुबर्णा रेचौधरी (Subarna RayChaudhuri) को रेड मैक्स सेल्स (Red Max Sales) की वेस्ट हेड (West Head) नियुक्त किया है। कंपनी ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए उनकी नई भूमिका की जानकारी साझा की।
कंपनी ने पोस्ट में उनका स्वागत करते हुए बताया कि सुबर्णा रेचौधरी रेड एफएम के मुंबई ऑफिस (Mumbai Office) से रेड मैक्स सेल्स की वेस्ट हेड के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले वह जी लाइव (Zee Live) में वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेल्स (Vice President of Sales) के पद पर कार्यरत थीं।
सुबर्णा रेचौधरी को मीडिया सेल्स (Media Sales), चैनल सेल्स (Channel Sales) और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications) में 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। उनके काम में क्लाइंट रिलेशनशिप (Client Relationships) मजबूत करना, नए बिजनेस अवसर (Business Opportunities) विकसित करना और पार्टनर्स की जरूरतों के अनुरूप डिजिटल सॉल्यूशंस (Digital Solutions) तैयार करना शामिल रहा है।
टेलीविजन विज्ञापन की दुनिया के चर्चित e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स (PTA) हो रही है। अवॉर्ड्स का 12वां संस्करण 30 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलीविजन विज्ञापन की दुनिया के चर्चित e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स (PTA) हो रही है। अवॉर्ड्स का 12वां संस्करण 30 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
इन अवॉर्ड्स का मकसद टेलीविजन विज्ञापन के क्षेत्र में बेहतरीन क्रिएटिव काम को सम्मानित करना और शानदार अभियानों का जश्न मनाना है। इस आयोजन में प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों, मीडिया प्लानर्स और ब्रैंड मार्केटर्स के एक जगह जुटने की उम्मीद है। समय के साथ एक्सचेंज4मीडिया प्राइम टाइम अवॉर्ड्स टेलीविजन जगत में प्रभावशाली कैंपेन, दमदार कहानी और क्रिएटिव काम को पहचान देने वाला एक प्रमुख मंच बन गया है।
e4m प्राइम टाइम अवॉर्ड्स ऐसे टेलीविजन कैंपेन में क्रिएटिविटी और इनोवेशन को सम्मानित करते हैं, जो न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचते हैं, बल्कि ब्रैंड के लिए वास्तविक असर भी पैदा करते हैं। इस मंच पर एजेंसियों, ब्रैंड्स, प्रोडक्शन हाउसेज और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अलग-अलग कैटेगरी में उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता है।
इस बार कई नई कैटेगरी शामिल
इस साल के संस्करण में मार्केटिंग, एंटरटेनमेंट और टैलेंट सेगमेंट में कई नई कैटेगरी जोड़ी गई हैं। ये कैटेगरी मीडिया और कंटेंट की बदलती तस्वीर को ध्यान में रखते हुए शामिल की गई हैं। अवॉर्ड्स की कैटेगरी तेजी से बदलते मीडिया माहौल में टीवी विज्ञापन के बदलते स्वरूप को दिखाती हैं। इस साल विजेताओं का फैसला 6 मुख्य कैटेगरी में किया गया है, जिन्हें आगे 95 सब-कैटेगरी में बांटा गया है।
इस साल जूरी के चेयरमैन टाइटन कंपनी लिमिटेड के सीईओ-ज्वेलरी अरुण नारायण हैं। वहीं BW बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अन्नुराग बत्रा को-चेयरमैन हैं। जूरी में इंडस्ट्री के कई प्रमुख लीडर्स, बिजनेस हेड्स और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल रहे हैं।
मुथूट फिनकॉर्प ने अगले दो वर्षों के लिए भारतीय क्रिकेट के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल किए हैं। करार के तहत करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैचों के अधिकार शामिल होने की उम्मीद है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुथूट फिनकॉर्प (Muthoot Fincorp) ने अगले दो वर्षों के लिए भारतीय क्रिकेट के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स (Title Sponsorship Rights) हासिल किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह करार करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैचों (International Matches) को कवर कर सकता है।
दो साल की अवधि में 10 टेस्ट (Tests), 12 वनडे (ODIs) और 13 टी20 इंटरनेशनल (T20Is) मैच शामिल होने की उम्मीद है। यह करार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से शुरू होगा।
कोच्चि स्थित मुथूट ग्रुप (Muthoot Group) के पास भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स 31 मार्च 2028 तक रहेंगे। भारतीय क्रिकेट की बाइलेटरल स्पॉन्सरशिप लाइनअप (Bilateral Sponsorship Line-up) में कैंपा (Campa), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और चैटजीपीटी (ChatGPT) भी शामिल हैं।
यह घटनाक्रम भारत के आगामी होम सीजन (Home Season) से पहले सामने आया है। इस दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया कमर्शियल साइकल (Commercial Cycle) मार्च 2028 तक चलेगा और इसमें भारत की होम बाइलेटरल सीरीज (Home Bilateral Commitments) शामिल हैं।
एला दास को ELLE DECOR India का नया एडिटर नियुक्त किया गया है। वह प्रिंट, डिजिटल और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए मैगजीन की एडिटोरियल दिशा की जिम्मेदारी संभालेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एला डेकोर इंडिया (ELLE DECOR India) ने एला दास (Ela Das) को अपना नया एडिटर (Editor) नियुक्त किया है। वह मैगजीन के प्रिंट (Print), डिजिटल (Digital) और अन्य प्लेटफॉर्म्स (Platforms) की एडिटोरियल दिशा संभालेंगी।
कॉरपोरेट लॉयर (Corporate Lawyer) के तौर पर करियर शुरू करने के बाद पत्रकार और एडिटर बनीं एला दास ने पब्लिशिंग करियर (Publishing Career) की शुरुआत कोंडे नास्ट इंडिया (Condé Nast India) से की थी। इसके बाद वह आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया (Architectural Digest India) की फाउंडिंग डिजिटल एडिटर (Founding Digital Editor) बनीं।
एला दास के पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने भारत में डिजाइन और संस्कृति को आकार देने वाले लोगों, जगहों और विचारों पर काम किया है। उनका काम उन्हें भारत के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों तक ले गया, जहां उन्होंने घरों, स्टूडियो, गैलरीज और क्रिएटिव कम्युनिटीज (Creative Communities) से जुड़ी कहानियों को कवर किया।
एला दास के नेतृत्व में ELLE DECOR India का फोकस डिजाइन, आर्किटेक्चर (Architecture), इंटीरियर्स (Interiors), आर्ट (Art) और कल्चर (Culture) से जुड़ी बातचीत को और मजबूत करने पर रहेगा। मैगजीन उन लोगों और विचारों को भी सामने लाने पर जोर जारी रखेगी, जो आज के भारत के रहन-सहन को आकार दे रहे हैं।
दिशा संघवी ने सर्वम में ब्रांड एंड कम्युनिकेशन लीड के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह जेट में मार्केटिंग कम्युनिकेशन और पीआर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिशा संघवी (Disha Sanghvi) ने भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी सर्वम (Sarvam) में ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस लीड (Brand & Communications Lead) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। यह नियुक्ति पत्रकारिता, फिनटेक (Fintech) और ब्रांड कम्युनिकेशंस (Brand Communications) में उनके करियर के बाद फ्रंटियर एआई (Frontier AI) क्षेत्र में उनकी नई पारी की शुरुआत है।
दिशा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह सर्वम के साथ भारत की फ्रंटियर एआई में स्थिति को आकार देने के काम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। अपनी नई भूमिका में वह कंपनी की ब्रांड और कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजी (Communications Strategy) पर काम करेंगी।
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत मिंट (Mint) में पत्रकार के तौर पर की थी, जहां उन्होंने इंश्योरेंस (Insurance) और फिनटेक रेगुलेशन (Fintech Regulation) को कवर किया। बाद में उनका करियर उन बिजनेस से जुड़ा, जिनकी वह पहले रिपोर्टिंग कर चुकी थीं। इस दौरान उन्हें फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स (Financial Products) और जटिल सेवाओं को उपभोक्ताओं तक आसान तरीके से पहुंचाने की चुनौती का अनुभव मिला।
दिशा के मुताबिक, “मेकिंग द कॉम्प्लिकेटेड फील ऑब्वियस” (Making the complicated feel obvious) की सोच उनके करियर को लगातार दिशा देती रही है। उनका मानना है कि यह सोच उभरते एआई इंडस्ट्री (AI Industry) के लिए भी खास तौर पर प्रासंगिक है।
सर्वम से जुड़ने से पहले दिशा जेट (ZET) के साथ काम कर रही थीं। वहां उन्होंने ब्रांड, कंटेंट, पब्लिक रिलेशंस (Public Relations) और परफॉर्मेंस मार्केटिंग (Performance Marketing) से जुड़े काम संभाले।
श्रीजा एमएस ने 15 साल की पत्रकारिता, मीडिया और ब्रांडेड कंटेंट के अनुभव के बाद व्हाइट गोल्ड में हेड ऑफ कम्युनिकेशंस की नई जिम्मेदारी संभाली है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
श्रीजा एमएस (Sreeja MS) ने व्हाइट गोल्ड (White Gold) में हेड ऑफ कम्युनिकेशंस (Head of Communications) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। यह कदम पत्रकारिता, मीडिया और ब्रांडेड कंटेंट (Branded Content) में करीब 15 साल के करियर के बाद आया है।
श्रीजा ने कॉलेज के दौरान एक हॉस्पिटैलिटी मैगजीन (Hospitality Magazine) से पत्रकारिता में करियर शुरू किया था। इसके बाद वह न्यूज9 (News9) से एसोसिएट प्रोड्यूसर (Associate Producer) के तौर पर जुड़ीं, जहां उन्होंने न्यूज स्टोरीज, बुलेटिन और फीचर्स पर काम किया। बाद में उन्होंने रिपोर्टिंग में कदम रखा और फील्ड जर्नलिज्म (Field Journalism) तथा न्यूज गैदरिंग (News Gathering) का अनुभव हासिल किया।
अपने सफर को याद करते हुए श्रीजा ने कहा, “15 साल पहले मैं अपने पहले न्यूजरूम में गई थी। आज मैं अपने पहले बोर्डरूम में जा रही हूं।” उन्होंने कहा कि शुरुआती न्यूजरूम अनुभव और उनके साथ काम करने वाले पत्रकारों ने स्टोरीटेलिंग और रिपोर्टिंग के प्रति उनके नजरिए को आकार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ऐसी पत्रकारिता की जो मायने रखती थी और जिसका असर पड़ा, और वह अनुभव उनके साथ आगे भी रहेगा।
मुख्यधारा की पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद श्रीजा ने तीन साल पहले अपना पहला करियर पिवट (Career Pivot) किया। उन्होंने टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में मीडिया के भीतर ब्रांडेड कंटेंट की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर के लिए उन्होंने मिहिर भट्ट (Mihir Bhatt) को श्रेय दिया।
व्हाइट गोल्ड में अपनी नई भूमिका में श्रीजा कंपनी के कम्युनिकेशंस मैंडेट (Communications Mandate) की जिम्मेदारी संभालेंगी। कंपनी ऑर्गनाइज्ड गोल्ड बाइंग (Organised Gold Buying) के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।