होम / ब्रैंड स्पीक्स / अब नए रंग-रूप में सामने आया ‘स्टार भारत’

अब नए रंग-रूप में सामने आया ‘स्टार भारत’

डिज्नी स्टार के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) ‘स्टार भारत’ ने अपने ब्रैंड के नए रंग-रूप का अनावरण किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

डिज्नी स्टार के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) ‘स्टार भारत’ ने अपने ब्रैंड के नए रंग-रूप का अनावरण किया है। इसके तहत चैनल का नया लोगो और नए स्लोगन जारी किया गया है।

‘स्टार भारत’ ने 25 जुलाई को वेडिंग रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान रात 9 बजे अपने नए रंग-रूप का अनावरण किया। चैनल का अब नया स्लोगन है ‘दिल देके देखो जरा’। यह पिछले स्लोगन ‘भुला दे डर, कुछ अलग कर’ (फॉरगेट फियर, डू समथिंग न्यू) की जगह लाया गया है, जिसे 28 अगस्त 2017 को पेश किया गया था जब चैनल को तत्कालीन ‘लाइफ ओके’ की जगह लॉन्च किया गया था।

नई ब्रैंड आइडिंटिटी किसी को दिल देने की भावना का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका उद्देश्य दर्शकों को प्यार करने और खुद को उसे व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चैनल रोमांस पर आधारित कंटेंट के लिए इसे वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में स्थान देकर इस बदलाव का स्वागत करता है। इसकी नई पहचान इसकी प्रोग्रामिंग में प्रतिबिंबित होगी, जिसमें सार्वभौमिक संबंधों को सबसे आगे रखते हुए प्रेम और रोमांस की कहानियों को प्रकाश में लाया जाएगा।

चैनल की नई पहचान इसकी प्रोग्रामिंग होगी, जिसमें सार्वभौमिक संबंधों को सबसे आगे रखते हुए प्रेम और रोमांस की कहानियों पर प्रकाश डाला जाएगा।

स्टार भारत ने पिछले कुछ महीनों में कई नए शो पेश किए हैं, जैसे ‘गुड़ से मीठा इश्क’, ‘वो तो है अलबेला’ और रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’। साथ ही इस महीने की शुरुआत में दो नए धारावाहिक, ‘बहुत प्यार करते हैं’ और ‘चन्ना मेरे या’ शो पेश किया। वहीं, 26 जुलाई से दो नए धारावाहिक शामिल किए गए, जिसमें पहला ‘अजूनी’ और ‘न उम्र की सीमा हो’ जिसने अपने ग्रैंड फिनाले के बाद ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ की जगह ली।


टैग्स स्टार भारत नया लोगो नया स्लोगन दिल देके देखो जरा ब्रैंड
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago