होम / ब्रैंड स्पीक्स / 'IMPACT Top 30 Under 30’ में मुख्य अतिथि होंगे संजीव मेहता
'IMPACT Top 30 Under 30’ में मुख्य अतिथि होंगे संजीव मेहता
‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ (HUL) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता ‘इंपैक्ट टॉप 30 अंडर 30’ (IMPACT Top 30 Under 30) अवार्ड्स के 2023 एडिशन में मुख्य अतिथि होंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ (HUL) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता ‘इंपैक्ट टॉप 30 अंडर 30’ (IMPACT Top 30 Under 30) अवार्ड्स के 2023 एडिशन में मुख्य अतिथि होंगे।
बता दें कि ‘इंपैक्ट टॉप 30 अंडर 30’ का उद्देश्य ऐसी युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें सम्मानित करना है, जिन्होंने कामयाबी की इबारत लिखी है और भविष्य के लिए नए व बेहतर रास्ते तैयार किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक जूरी प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक पार करते हुए इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि संजीव मेहता ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिए जाने वाले ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड 2021 के विजेता भी रह चुके हैं।
टैग्स एचयूएल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड संजीव मेहता