होम / ब्रैंड स्पीक्स / S4M 40अंडर40 अवॉर्ड्स: 30 नवंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
S4M 40अंडर40 अवॉर्ड्स: 30 नवंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इच्छुक युवा पत्रकार जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट समाचार4मीडिया (samachar4media.com) एक बार फिर पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ (40 Under 40) की लिस्ट तैयार करने जा रही है। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। इच्छुक युवा पत्रकार जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पिछली बार की तरह इस लिस्ट में मीडिया जगत से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले ऐसे पत्रकारों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपने काम के जरिये इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है और शिखर पर पहुंचे हैं। इसमें प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया जाएगा।
इन पत्रकारों का चुनाव एक प्रतिष्ठित जूरी के द्वारा किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नाम शामिल होंगे, जो विभिन्न कसौटियों पर एंट्रीज का आकलन करेंगे और विजेताओं का चयन उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके नेतृत्व कौशल और इंडस्ट्री में उनके योगदान आदि मानदंडों के आधार पर करेंगे। जूरी की अध्यक्षता एक बार फिर ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर करेंगे। इसके साथ ही जूरी में ‘दूरदर्शन’ के हेड ऑफ कंटेंट ऑपरेशंस राहुल महाजन, 'प्रभात खबर' के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, ‘एबीपी न्यूज’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रॉडक्शन) संत प्रसाद राय, ‘आजतक’, ‘गुड न्यूज टुडे’ और ‘इंडिया टुडे’ चैनल के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार, ‘न्यूज18 इंडिया’ के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी और 'माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय' भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश बतौर सदस्य शामिल रहेंगे। जूरी में शामिल अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
https://e4mevents.com/hindi-patrakarita-40-under-40-2022/
गौरतलब है कि हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की गई समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की पहली लिस्ट से 28 अप्रैल 2022 की शाम को पर्दा उठा था। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपरपज हॉल में 28 अप्रैल 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में न केवल इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई थी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई थी।
इस कार्यक्रम की पहली लिस्ट को तैयार करने के लिए जो जूरी बनाई गई थी, उसकी अध्यक्षता ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने की थी। जूरी में बतौर सदस्य ‘बीएजी ग्रुप‘ की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद, ‘एक्सचेंज4मीडिया‘ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘टाइम्स नेटवर्क‘ की ग्रुप एडिटर (पॉलिटिक्स) और ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार, ‘अडानी मीडिया वेंचर्स‘ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया, ‘दूरदर्शन‘ में कंटेंट ऑपरेशंस हेड राहुल महाजन और ‘एबीपी न्यूज‘ के वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज व प्रॉडक्शन) सुमित अवस्थी शामिल रहे थे।
समाचार4मीडिया 'पत्रकारिता 40 अंडर 40’ की पहली लिस्ट में शामिल विजेताओं के नाम आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स शशि शेखर समाचार4मीडिया अवॉर्ड रजिस्ट्रेशन एस4एम patrkarita 40 under 40 awards पत्रकारिता 40अंडर40 जूरी चेयर