होम / ब्रैंड स्पीक्स / Enba की जूरी पैनल में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा

enba की जूरी पैनल में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा

राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं। 28 जून, 2019 से राज्यसभा में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने वाले पात्रा संसद के सदस्य हैं। वह वर्तमान में बीजू जनता दल (BJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक हैं।

डॉ पात्रा को शिक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक नीति और शासन का समृद्ध अनुभव है। राजनीतिक कार्य और सामाजिक कार्य के अलावा, उन्हें शिक्षाविदों, व्यवसाय अनुसंधान, उद्योग और कॉरपोरेट क्षेत्र, सरकार के संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत ओडिशा परियोजना में 17 वर्षों का कार्य करने का अनुभव है।

वह जेवियर-एमलियॉन बिजनेस स्कूल ( XAVIER-EMLYON Business School) के डीन रह चुके हैं, जो भारत का पहला इंडो-फ्रेंच बिजनेस स्कूल है। यह जेवियर यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर और फ्रांस के एमलियॉन बिजनेस स्कूल के सहयोग से चलाया जा रहा  है। अकादमिक पेशे से जुड़े रहे पात्रा संगठनात्मक व्यवहार और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम पढ़ाते थे। उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का भी अनुभव है। 

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा enba को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य टीवी न्यूज में सर्वश्रेष्ठ शख्सियतों को पहचानना और भारत में टीवी ब्रॉडकास्ट के भविष्य को आकार देने के लिए इंडस्ट्री के जिम्मेदार व्यक्तियों को पुरस्कृत करना है। इस वर्ष enba अपने 15वें संस्करण में है और जूरी का नेतृत्व सीनियर ब्यूरोक्रेट और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे।


टैग्स जूरी पैनल
सम्बंधित खबरें

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago