होम / ब्रैंड स्पीक्स / 'रिपब्लिक समिट' के तहत दो दिन चलेगा खबरों का 'महाकुंभ', PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

'रिपब्लिक समिट' के तहत दो दिन चलेगा खबरों का 'महाकुंभ', PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क नई दिल्ली में 25 और 26 अप्रैल को मेगा न्यूज इवेंट 'रिपब्लिक समिट 2023’ (Republic Summit 2023) का आयोजन कर रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क नई दिल्ली में 25 और 26 अप्रैल को मेगा न्यूज इवेंट 'रिपब्लिक समिट 2023’ (Republic Summit 2023) का आयोजन कर रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर इस इवेंट में शामिल होंगे। इस साल रिपब्लिक समिट की थीम होगी- 'परिवर्तन का समय' (Time of Transformation).

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने प्राइमटाइम डिबेट शो में इस न्यूज इवेंट की घोषणा की और इसे पूरे रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के लिए बेहद गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह साझा करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले इस साल के ‘रिपब्लिक समिट’ में हमारे मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम की थीम 'परिवर्तन का समय' (Time of Transformation) पर संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ‘रिपब्लिक समिट’ में होंगे और हम सभी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनकी दृष्टि और दृढ़ संकल्प के अनुरूप परिवर्तन के विषय पर उनके विचार सुनेंगे।

अरनब गोस्वामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 से आज तक देश के अविश्वसनीय परिवर्तन का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि 'देश में निवेश बढ़ रहा है। हम दुनिया की स्टार्टअप राजधानी बन गए हैं। आज भारत 90,000 स्टार्टअप का घर है और चीन की तुलना में कहीं अधिक यूनिकॉर्न का उत्पादन कर रहे हैं। इसलिए जब प्रधानमंत्री 26 अप्रैल की शाम को ‘रिपब्लिक समिट’ में हम सभी को संबोधित करेंगे, तो हम उनके दृष्टिकोण को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार करेंगे कि कैसे हम परिवर्तन के इस क्षण का उपयोग एक विकसित राष्ट्र बनने ओर तेजी से बढ़ने के लिए कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, '9 साल पहले, कुछ लोगों ने माना होगा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो जाएगी और भारत एक प्रमुख रक्षा निर्यातक होगा। लेकिन तथ्य यह है कि सभी बाधाओं के बावजूद, एक राष्ट्र के रूप में और उनके नेतृत्व में हमने इसे हासिल किया है। मेरा विश्वास है कि सबसे बड़ा परिवर्तन अभी बाकी है और इसीलिए सबकी निगाहें ‘रिपब्लिक समिट’ में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर टिकी होंगी।'

बता दें कि दो दिवसीय चलने वाले इस इवेंट में पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेता, अर्थशास्त्री, और बिजनेसमैन समेत कई प्रभावशाली लोग शामिल होंगे।


टैग्स अरनब गोस्वामी नरेंद्र मोदी रिपब्लिक टीवी प्रधानमंत्री रिपब्लिक समिट
सम्बंधित खबरें

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago