होम / ब्रैंड स्पीक्स / पिच मैडिसन की इस रिपोर्ट का आज होगा अनावरण, बताएगी मीडिया में विज्ञापन खर्च का हाल

पिच मैडिसन की इस रिपोर्ट का आज होगा अनावरण, बताएगी मीडिया में विज्ञापन खर्च का हाल

मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में विज्ञापन खर्च के पूर्वानुमान को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) का अनावरण 15 फरवरी 2024 को मुंबई में किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में विज्ञापन खर्च (ad spends) के पूर्वानुमान को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) का अनावरण 15 फरवरी 2024 को मुंबई में किया जाएगा। ‘पिच’ (Pitch) द्वारा ‘मैडिसन वर्ल्ड’ की पार्टनरशिप में यह रिपोर्ट लॉन्च की जाएगी।

पिछले कुछ वर्षों में ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क बन गई है और इस रिपोर्ट को अकसर मीडिया, प्रजेंटेशंस, कंपनी रिपोर्ट्स, कॉर्पोरेट बोर्डरूम्स और यहां तक कि मीडिया कंपनियों द्वारा दायर आईपीओ के दस्तावेजों में प्रस्तुत की जाती है।

रिपोर्ट का अनावरण विभिन्न विषयों पर इंडस्ट्री के दिग्गजों द्वारा आयोजित सत्र (sessions) के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 'क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड' (Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd.) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट शांतनु खोसला हैं।

यह कार्यक्रम जियो सिनेमा द्वारा संचालित (powered by) और  एबीपी द्वारा प्रस्तुत (presented by) किया जाएगाा। इस कार्यक्रम का गोल्ड पार्टनर (Gold Partner)  'हिन्दुस्तान टाइम्स' है।

यह रिपोर्ट न केवल भारतीय ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के भविष्य की ग्रोथ के बारे में पूर्वानुमान बताती है, बल्कि आने वाले ट्रेंड्स, चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी काफी विश्लेषणात्मक जानकारी प्रदान करती है। साथ ही यह भी बताती है कि पिछले वर्ष विज्ञापन का पैसा कैसे और कहां खर्च किया गया था। इसके अतिरिक्त यह भी बताती है कि आने वाले साल से इंडस्ट्री को क्या उम्मीदें हैं, इसका व्यापक अध्ययन प्रदान करने के लिए प्रिंट, टीवी, डिजिटल, रेडियो, सिनेमा और ओओएच (OOH) जैसे हर विज्ञापन माध्यम का गहन विश्लेषण किया जाता है।

इस कार्यक्रम को एक्सचेंज4मीडिया के को-फाउंडर नवल आहूजा के स्वागत भाषण से आरंभ किया जाएगा और इसके बाद, 'मैडिसन वर्ल्ड' (Madison World) के चेयरमैन सैम बलसारा इस रिपोर्ट के बारे में विस्‍तृत रूप से प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर पैनल चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

पैनल चर्चा में शामिल शख्सियतों के नाम-

शांतनु खोसला, एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट - क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

(Subject- Where is Marketing Headed?)

रॉब नॉर्मन, चीफ ट्रांसफॉर्मेटिव ऑफिसर - मैडिसन मीडिया

(Subject- Restoring Trust and Confidence in Digital)

बाल्की, भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और विज्ञापन एजेंसी मुलेनलोवे लिंटास (भारत) के पूर्व ग्रुप चेयरमैन

(Subject-  ROI on IPL depends on your Creative, not Media)

अविनाश पांडे, चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर - एबीपी नेटवर्क

(Subject- Recovering the keys from Digital Giants)

अभीक सिंघी, मैनेजिंग डायरेक्टर व सीनियर पार्टनर - बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप

(Subject- If India is Booming, Why is AdEx Not?)

 विक्रम सखुजा, पार्टनर व सीईओ - मैडिसन मीडिया   

(Subject-  Should Media Owners be involved in Media Measurement?)

सिमरन चन्नी गगलानी, एवीपी, ब्रैड सॉल्यूशंस - वायकॉम18 स्पोर्ट्स

(Subject- India’s Biggest Digital Revolution) 

वहीं इन सभी सत्रों के बाद धन्यवाद ज्ञापन मैडिसन वर्ल्ड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लारा बलसारा द्वारा दिया जाएगा। 


टैग्स मीडिया विज्ञापन खर्च मैडिसन वर्ल्ड पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री पिच
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

10 hours ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago