होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Ogilvy India’ में अब इस भूमिका में नजर आएंगे पीयूष पांडेय

‘Ogilvy India’ में अब इस भूमिका में नजर आएंगे पीयूष पांडेय

‘ऑगिल्वी इंडिया’ (Ogilvy India) ने अपनी सीनियर लीडरशिप टीम में कई बदलाव किए हैं। ये सभी बदलाव एक जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

विज्ञापन, मार्केटिंग एवं जनसंपर्क क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘ऑगिल्वी इंडिया’ (Ogilvy India) ने अपनी सीनियर लीडरशिप टीम में कई बदलाव किए हैं। ये सभी बदलाव एक जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे।

इन बदलावों के तहत वर्तमान में चेयरमैन (ग्लोबल क्रिएटिव) और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पीयूष पांडेय चीफ एडवाइजर की भूमिका निभाएंगे और लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। अपनी इस भूमिका में पीयूष पांडेय प्रमुख क्लाइंट्स और एजेंसी की एग्जिक्यूटिव टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑगिल्वी इंडिया भारत में अपनी महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिका बनाए रखे।

लीडरशिप टीम के साथ-साथ पीयूष पांडेय प्रमुख ऑगिल्वी क्लाइंट्स और नई व्यावसायिक संभावनाओं व एजेंसी के क्रिएटिव प्रॉडक्ट में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। वह विभिन्न इंडस्ट्री निकायों और अवॉर्ड्स फोरम में भी भाग लेना जारी रखेंगे।

वहीं, ग्रुप एग्जिक्यूटिव को-चेयरमैन (इंडिया) और सीओओ (साउथ एशिया) एसएन राणे ऑगिल्वी एशिया पैसिफिक के बिजनेस एडवाइजर के रूप में काम करेंगे। अपनी नई भूमिका में राणे ऑगिल्वी एशिया-पैसिफिक के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑगिल्वी इंडिया में नए प्रबंधन के तहत एक सुचारु परिवर्तन हो और विभिन्न बिजनेस ऑपरेशंस और प्लानिंग से जुड़े मुद्दों पर सलाह दी जा सके।

इसके साथ ही हेपजीबा पाठक अब ऑगिल्वी इंडिया में एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन की जिम्मेदारी निभाएंगी। ऑगिल्वी इंडिया में इस भूमिका को निभाने वाली वह पहली महिला होंगी। अपनी इस नई भूमिका में हेपजीबा कंपनी के रणनीतिक निर्देशन, विकास और परिवर्तन एजेंडे का नेतृत्व और संचालन करेंगी।


टैग्स ऑगिल्वी पीयूष पांडेय एडवर्टाइजिंग न्यूज विज्ञापन जगत हेपजीबा पाठक
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

22 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago