होम / ब्रैंड स्पीक्स / बिजनेस को बढ़ावा दे सकें छोटे कारोबारी, जागरण न्यू मीडिया ने शुरू किया ये पोर्टल
बिजनेस को बढ़ावा दे सकें छोटे कारोबारी, जागरण न्यू मीडिया ने शुरू किया ये पोर्टल
छोटे और मझोले उद्योग (SMEs) के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए जागरण न्यू मीडिया अपनी नई स्ट्रैटजी के तहत सामने आया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
साल 2019 में सालाना आधार पर 26 फीसदी की वृद्धि के साथ डिजिटल विज्ञापन 13,683 करोड़ रुपए का हो गया है। इस साल डिजिटल विज्ञापन उद्योग में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है, जिससे डिजिटल विज्ञापन साल 2020 के आखिर में 17,377 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगा। वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के प्रभाव के चलते देश में डिजिटल कंजम्शन में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है क्योंकि अधिकतर यूजर अब ऑनलाइन कंटेट का उपभोग अधिक कर रहे हैं।
देश में तीन करोड़ से अधिक लघु एवं मझोले उद्योग (SMEs) हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के असली स्तंभ के तौर पर काम करते हैं। ऐसे में स्थानीय रिटेलर्स संकट के समय में सबसे बड़े सहायक साबित हुए हैं। लिहाजा ऐसे ही छोटे और मझोले उद्योग (SMEs) के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए जागरण न्यू मीडिया अपनी नई स्ट्रैटजी के तहत सामने आया है। यानी ऐसी परिस्थितियों में देश के SMEs के विज्ञापन बुकिंग के अनुभव को आसान और बेहतर बनाने व 'वोकल फॉर लोकल' के आइडिया को और मजबूती देने के लिए जागरण न्यू मीडिया की ओर से डेडिकेटेड ऐड बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की गई है।
जागरण न्यू मीडिया (JNM) ने अपने समस्त प्लेटफॉर्म के लिए विज्ञापन की बुकिंग को और आसान और डिजिटल बनाने के लिए एक ऐड बुकिंग इंजन लॉन्च किया है। ऐसे में अब जागरण की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने कारोबार का विज्ञापन करने की इच्छा रखने वाले लोग ads.jagran.com की मदद से महज कुछ मिनटों में घर बैठे अपने विज्ञापन की बुकिंग कर सकते हैं।
कंपनी ने देश में डिजिटल विज्ञापन में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस ऐड बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की है। कंपनी ने खासकर यह पहल देश के लघु एवं मझोले उद्योग (SMEs) के लिए की है, ताकि इस ऐड बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए तीन करोड़ SMEs किफायती रेट पर अपने कारोबार का विज्ञापन जागरण के प्लेटफॉर्म के जरिए कर पाएं। इससे इन SMEs को अपने ब्रैंड को मजबूती देने और बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस पोर्टल को यूज करना बहुत आसान है। इस पोर्टल पर लॉग-इन करते ही आपको कई तरह के स्थानीय टेम्पलेट मिल जाएंगे, जिसके जरिए आप अपना खुद का विज्ञापन क्रिएट कर पाएंगे। जागरण न्यू मीडिया में चीफ मैनेजर (Apps) अनामिका शर्मा ने कहा कि Ads.jagran.com एक सरल और सेल्फ-सर्व ऐड प्लेटफॉर्म है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर ऐड टेम्पलेट पहले से दिया गया है, जिन कारोबारियों की कोई डिजिटल मौजूदगी नहीं है, वे भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए विज्ञापन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि #VocalForLocal अभियान को सपोर्ट करते हुए हम आशा करते हैं कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर, कपड़ा की दुकान और होम बिजनेस सहित सभी स्थानीय बिजनेसेज को वृद्धि में मदद मिलेगी, जो कोविड-19 की वजह से प्रभावित हुए हैं।
इस पहल के बारे में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर गौरव अरोड़ा ने कहा कि सेल्फ-सर्व ऐड बुकिंग इंजन हमारे विज्ञापन विकल्पों में स्वाभाविक तरीके से हुए प्रगति को दिखाती है। इससे हमें बिल्कुल नए और स्थानीय विज्ञापनदाताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी की इस पहल से ऐसे विज्ञापनदाताओं को मदद मिलेगी, जो पारंपरिक तरीके से विज्ञापन देते हैं लेकिन अब डिजिटल विज्ञापन की तरफ रुख करना चाहते हैं। अरोड़ा ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि इसको यूज करना बहुत आसान है। इसका मतलब है कि हमारे सेल्फ-सर्व प्लेटफॉर्म पर ऐड क्रिएट करने और ऐड कंपेन चलाने के लिए किसी भी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है।
टैग्स विज्ञापन जागरण जागरण न्यू मीडिया