होम / ब्रैंड स्पीक्स / 'नारी शक्ति' को Itv नेटवर्क कुछ यूं कर रहा ‘सलाम’
'नारी शक्ति' को itv नेटवर्क कुछ यूं कर रहा ‘सलाम’
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) 18 मार्च को मुंबई के जुहू होटल में ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) 18 मार्च को मुंबई के जुहू होटल में ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन है।
इस कार्यक्रम के तहत देश-दुनिया में अपने काम से धूम मचाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है और उनके काम को एक नई पहचान दी जाती है। बता दें कि दिन भर चलने वाला यह उत्सव पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित है। इसका सीधा प्रसारण NewsX पर शनिवार, 18 मार्च को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गरिमामयी उपस्थिति 'वी वीमेन वांट' फेस्टिवल की शोभा बढ़ाएगी।
‘वी वीमेन वांट’ फेस्टिवल में भारत की महिलाएं जैसे- सर्जन कमांडर शाजिया खान, लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली और लेफ्टिनेंट कमांडर कुमारी सोनम के साथ दिलचस्प सेशन आयोजित किए जाएंगे। इस फेस्टिवल में एसिड अटैक सर्वाइवर्स दौलत बी खान, रेशमा सायरा बानो और आशु के साथ एक सेशन होगा, जिसमें अपनी कहानी साझा करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा करेंगे।
भारतीय मछुआरे, महिला कैब ड्राइवर और महिला डब्बावाले इस कार्यक्रम में 'बर्स्टिंग स्टीरियोटाइप्स' शीर्षक वाले पैनल में शामिल होंगी। भारतीय निशानेबाज अंजलि भागवत, पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर डायना एडुल्जी और हॉकी खिलाड़ी हेलेन मैरी इनोसेंट सहित महिला खिलाड़ी पहले पुरुष-प्रभुत्व वाले खेल के इस क्षेत्र में अपनी यात्रा के बारे में बात करेंगी।
सिनेमा, टेलीविजन और ओटीटी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अनुभवी अभिनेताओं रवीना टंडन और रूपाली गांगुली, रसिका दुगल और टीना दत्ता करेंगी। प्रियंका चाहर चौधरी, संजना सांघी, सैयामी खेर और निमृत कौर अहलूवालिया भारत के उभरते सितारों के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बात करने के लिए इस फेस्टिवल में शामिल होंगी। 'वी वीमेन वांट' फेस्टिवल में गायक जसपिंदर नरूला और सोना महापात्रा होस्ट करेंगे।
'वी वीमेन वांट' महिलाओं की अदम्य भावना को उनकी धैर्य और लचीलेपन की कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित करने की एक पहल है।
टैग्स पत्रकार चैनल आईटीवी नेटवर्क वी वीमेन वांट