होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘एयर इंडिया’ ने जारी किया नया LOGO, बताया असीमित संभावनाओं का प्रतीक

‘एयर इंडिया’ ने जारी किया नया LOGO, बताया असीमित संभावनाओं का प्रतीक

एयरलाइन के नए लोगो में गोल्डन, रेड और बैंगनी रंग वाले डिजाइन को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि यह लोगो दिसंबर 2023 से कंपनी के जहाजों पर दिखेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रीब्रैंडिंग की कवायद में जुटे ‘टाटा’ (Tata) समूह ने ‘एयर इंडिया’ (Air India) का नया लोगो जारी किया है। एयरलाइन के नए लोगो में गोल्डन, रेड और बैंगनी (पर्पल) रंग वाले डिजाइन को शामिल किया गया है। यह लाल हंस और हंस के अंदर नारंगी रंग की तीलियों वाले पुराने लोगो की जगह लेगा। बताया जाता है कि यह लोगो दिसंबर 2023 से कंपनी के जहाजों पर दिखेगा।

एयर इंडिया ने इस नए लोगो को 'द विस्टा' (The Vista) नाम दिया है। इस बारे में ‘टाटा सन्स’ के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कहना है, ‘एयर इंडिया का नया लोगो असीमित संभावनाओं का प्रतीक है। टाटा समूह पिछले 15 महीनों से इस बदलाव पर काम कर रहा था।’  इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘एयरलाइन के लिए हमारा दृष्टिकोण एक नए उभरते भारत की पृष्ठभूमि पर भी है, जहां हर किसी की आकांक्षाएं असीमित हैं।’

बता दें कि एयर इंडिया को सबसे पहले जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से लॉन्च किया था। वर्ष 1946 में इसका नाम बदलकर एयर इंडिया कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 1954 में सरकार ने टाटा से एयर इंडिया को खरीदकर उसका राष्ट्रीकरण कर दिया था। हालांकि, अब इसका स्वामित्व टाटा समूह के पास है।


टैग्स एयर इंडिया लोगो महाराजा टाटा ग्रुप द विस्टा एन. चंद्रशेखरन
सम्बंधित खबरें

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

26 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago