होम / ब्रैंड स्पीक्स / IMA अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट, शामिल रहे ये दिग्गज
IMA अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट, शामिल रहे ये दिग्गज
‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा दिए जाने वाले ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IMA) के विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए 23 जनवरी को IMA की जूरी बैठक आयोजित की गई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा दिए जाने वाले ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IMA) समारोह में महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। हर साल दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य ऐसे लोगों को पुरस्कृत करना है, जिन्होंने मार्केटिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हों और नई पहचान बनाई हो। दसवें एडिशन के तहत इस बार यह अवॉर्ड्स 02 फरवरी 2024 को मुंबई में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।
इससे पहले विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए 23 जनवरी, मंगलवार को IMA की जूरी बैठक आयोजित की गई, जहां जूरी पैनल में शामिल मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग जगत के प्रतिष्ठित लीडर्स एक छत के नीचे एकत्रित हुए और विजेताओं के नामों को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया।
इस साल, IMA 2023 जूरी की अध्यक्षता टाइटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सीके वेंकटरमन ने की। वहीं जूरी सदस्यों में 'डेयरी एंड बेवरेजेज आईटीसी लिमिटेड' (Dairy & Beverages ITC Ltd) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजय सिंघल; 'कोन एलिवेटर इंडिया' (KONE Elevator India) के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित गोसाईं; भारत में 'एचएसबीसी म्यूचुअल फंड' (HSBC Mutual Fund, India) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर कैलाश कुलकर्णी; भारत में 'शीला फोम लिमिटेड' (Sheela Foam Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नीलेश मजूमदार;'मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (Mercedes-Benz India Pvt. Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ संतोष अय्यर; 'बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड' (Bisleri International Pvt. Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर एंजेलो जॉर्ज; 'कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड' (Kotak Mahindra Asset Management Co. Ltd.) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह; 'एसर इंडिया' (Acer India) के प्रेजिडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश कोहली; 'बॉम्बे शेविंग कंपनी' (Bombay Shaving Company) के को-फाउंडर व सीओओ दीपक गुप्ता; 'लेनोवो इंडिया' (Lenovo India) के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेन्द्र कत्याल और 'लिशियस' (Licious) के को-फाउंडर विवेक गुप्ता शामिल हैं।
वहीं जूरी के अन्य सदस्यों में 'पेपे जीन्स इंडिया लिमिटेड' (Pepe Jeans India Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर सीईओ मनीष कपूर; 'शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड' (Shemaroo Entertainment Ltd.) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अर्घ्य चक्रवर्ती; 'सिएट लिमिटेड' (Ceat Ltd.) के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ अर्नब बनर्जी; आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी 'पैंटालून्स' (Pantaloons) की सीईओ संगीता पेंडुरकर; 'गुडइयर इंडिया लिमिटेड' (Goodyear India Ltd.) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप महाजन; 'लक्ष्य मीडिया ग्रुप' (Laqshya Media Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जालान; 'वैनिटी वैगन' (Vanity Wagon) की को-सीईओ व फाउंडर नैना रुहैल; 'रेड बुल इंडिया प्रा. लिमिटेड' (Red Bull India Pvt. Ltd.) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर भास्कर शर्मा; 'द स्लीप कंपनी' (The Sleep Company) की को-फाउंडर प्रियंका सलोत; 'डिज्नी स्टार इंडिया' (Disney Star India) के ऐड सेल्स इंडिया के रेवेन्यू हेड अजीत वर्गीस; 'एसओटीसी ट्रैवल लिमिटेड' (SOTC Travel Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल सूरी; 'एमकैफ़ीन' (mCaffeine) के को-फाउंडर व सीईओ तरुण शर्मा; 'टेकमैग्नेट' (Techmagnate) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर सर्वेश बागला और 'जेएल' (JL) के सीईओ व कंट्री हेड राधा धीर शामिल रहे।
ये प्रतिष्ठित जूरी सदस्य विविध क्षेत्रों से अनुभव लेकर आए हैं। IMA उन संगठनों, व्यक्तियों और टीमों को सम्मानित करता है जिन्होंने नवीन और प्रभावशाली मार्केटिंग स्ट्रैटजी के जरिए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इंडियन मार्केटिंग अवार्ड्स (IMA) उन असाधारण मार्केटिंग उपलब्धियों को स्वीकार करता है और सम्मानित करता है, जो मार्केटिंग प्रथाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक मजबूत ब्रैंड निर्माण को बढ़ावा देती हैं। इस वर्ष, IMA के विजेताओं को 40 अलग-अलग कैटेगरीज से चुना गया है, जो सभी, इंडस्ट्री व सेक्टर्स की मार्केटिंग में सर्वश्रेष्ठ पाते हैं।
यह कार्यक्रम लक्ष्य मीडिया ग्रुप (Laqshya Media Group) द्वारा संचालित (powered by) है, जबकि इसका ग्रोथ पार्टनर (Growth Partner) 'मोबावेन्यू' (Mobavenue) है।
टैग्स इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स जूरी मीट मार्केटिंग पैनल डिस्कशन आईएमए