होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स की रही धूम, देखें विजेताओं की लिस्ट
e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स की रही धूम, देखें विजेताओं की लिस्ट
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने 7 मार्च को मुंबई में e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स के पहले संस्करण का आयोजन किया, जिसमें विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने 7 मार्च को मुंबई में e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स के पहले संस्करण का आयोजन किया, जिसमें विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाया गया। इन अवॉर्ड्स का मुख्य उद्देश्य नवाचार, रणनीति और मापनीय प्रभाव पर केंद्रित रहा। यह पुरस्कार उन ब्रैंड्स और एजेंसीज को सम्मानित करने के लिए थे, जिन्होंने परिणाम-उन्मुख मार्केटिंग कैपेंस में नए मानक स्थापित किए हैं। इस अवॉर्ड नाइट में प्रमुख पुरस्कार GroupM, Wavemaker India और Mondelez India ने अपने नाम किए।
GroupM को 'टॉप परफॉर्मेंस मार्केटिंग नेटवर्क ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया गया, जबकि Wavemaker India ने 'टॉप परफॉर्मेंस मार्केटिंग एजेंसी ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता और Mondelez India को 'टॉप परफॉर्मेंस मार्केटिंग ब्रांड ऑफ द ईयर' का खिताब मिला। इस रात के अन्य प्रमुख विजेताओं में Mindshare, EssenceMediacom, ARM Worldwide, Xapads, Colgate Oral Health, Bajaj Finserv, Madison Media और Maruti Suzuki शामिल थे।
अगर पदक तालिका की बात करें तो एजेंसीज में, Wavemaker ने कुल 36 पदक जीते, जिसमें 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे। Mindshare ने 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 10 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज थे। EssenceMediacom ने 14 पदक जीते, जिसमें 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल थे। ये सभी एजेंसियां परफॉर्मेंस मार्केटिंग ईकोसिस्टम में अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए सम्मानित की गईं।
यह अवॉर्ड नाइट विजनरी मार्केटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और एजेंसी अधिकारियों के लिए एक ऐसा मंच था जहां परफॉर्मेंस मार्केटिंग में उत्कृष्टता को मान्यता दी गई। अवॉर्ड नाइट में बड़े विजेताओं में Mondelez शामिल रहा, जिसने 12 पदक जीते, जिनमें 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल थे। Colgate Oral Health ने 9 पदक हासिल किए, जिनमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल थे। Bajaj Finserv ने 5 पदक जीते, जिनमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल थे। Madison Media ने 4 पदक अपने नाम किए, जिनमें 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज थे, जबकि Maruti Suzuki ने भी 4 पदक जीते, जिनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल था।
e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स उन ब्रैंड्स, एजेंसीज और व्यक्तियों का सम्मान करता है, जिनकी नवाचारशीलता और रचनात्मकता परफॉर्मेंस मार्केटिंग ईकोसिस्टम को आकार देती है। इस अवॉर्ड्स के पहले संस्करण के जूरी चेयर Prashant Peres थे, जो Kellanova के इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि को-जूरी चेयर Dr. Annurag Batra थे, जो BW के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और exchange4media के संस्थापक हैं। इसके अलावा, इंडस्ट्री के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ जूरी में शामिल थे।
यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट:
टैग्स