होम / ब्रैंड स्पीक्स / डीपफेक एक गंभीर सामाजिक खतरा है: जस्टिस सूर्यकांत

डीपफेक एक गंभीर सामाजिक खतरा है: जस्टिस सूर्यकांत

न्यूजएक्स और लीगली स्पीकिंग की ओर से प्रस्तुत सेकेंड लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशन डायलॉग को संबोधित कर रहे थे जस्टिस सूर्यकांत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) की ओर से 13 दिसंबर से नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम 'इंडिया न्यूज मंच' का आयोजन किया गया। इसके तहत ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) और ‘लीगली स्पीकिंग’ (Legally Speaking) की ओर से प्रस्तुत सेकेंड लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशन डायलॉग में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान मीडिया और लॉ के बारे में जस्टिस सूर्यकांत का कहना था, ‘मीडिया और न्यायालय का संबंध जटिल है। इसके अलाव दोनों ही चैलेंजिंग हैं। मीडिया जनता की आंखों की तरह काम करती है और न्याय को प्रकाश देती है। इसके अलावा भष्टाचार पर खुलासा करती है।’

न्यायालय के बारे में जस्टिस सूर्यकांत का कहना था कि इसमें कुछ अपवाद हैं। इसलिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, मीडिया के नियम को पहचानना आवश्यक है। क्योंकि यह सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाने व कानूनी और राजनीतिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का काम करती है। इस शक्ति को हम सभी समझते हैं और यह एक बड़ी जिम्मेदारी से जुड़ी है। डीपफेक गंभीर सामाजिक खतरा है और इस बारे में कार्रवाई की जरूरत है। 

सोशल मीडिया के बारे में जस्टिस सूर्यकांत का कहना था, ’हमें मीडिया के सदस्यों के रूप में समझा जाना चाहिए। सोशल मीडिया वास्तविक समय में जानकारी निर्धारित करता है और मीडिया के पारंपरिक रूपों की तुलना में कहीं अधिक अच्छा है। यह सच है कि हम अपडेट के इस तेजी से आदान-प्रदान को स्वीकार करते हैं और न केवल हमें तेज गति से सूचित करते हैं बल्कि अधिक जानकारी की खपत भी करते हैं।’

उन्होंने कहा, ’सोशल मीडिया यूजर्स को सक्षम बनाता है। यूजर्स न केवल जानकारी का उपभोग करते हैं बल्कि सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और अपनी प्रतिक्रिया और स्टोरी शेयर करते हैं। इस विकास ने मीडिया को संभवतः एकतरफा बना दिया है।’

कार्यक्रम के दौरान जस्टिस सूर्यकांत का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा का कहना था, ‘मीडिया हमेशा से ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ रहा है। जज हमेशा अपने फैसलों और अपने शब्दों से बड़ा इंपैक्ट बनाते हैं। हमेशा से ही समाज में परिवर्तन लाने के लिए न्यायालय का विशेष महत्व रहा है। न्याय में बड़ा परिवर्तन करने के लिए हमेशा अच्छे माइंडसेट की जरूरत है।‘

बता दें कि इस कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन तमाम केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, संसद सदस्यों, मुख्यमंत्रियों, पार्टी अध्यक्षों, महासचिवों और देश की अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के 'इंडिया न्यूज', 'न्यूजएक्स' व इसके सभी रीजनल चैनल्स पर किया गया। इसके अलावा  डेलीहंट, शेमारूमी, वॉचो, मजालो, जियो टीवी, टाटास्काई और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव-स्ट्रीम किया गया।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क इंडिया न्यूज मंच जस्टिस सूर्यकांत
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago