होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘डीडी फ्रीडिश’ पर अब देखने को मिलेंगे ये 3 और मूवी चैनल्स

‘डीडी फ्रीडिश’ पर अब देखने को मिलेंगे ये 3 और मूवी चैनल्स

‘प्रसार भारती’ ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म  ‘डीडी फ्रीडिश’ पर MPEG-2 स्लॉट के आवंटन की 50वीं ई-नीलामी के परिणाम की घोषित कर दिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म  ‘डीडी फ्रीडिश’ पर MPEG-2 स्लॉट के आवंटन की 50वीं ई-नीलामी के परिणाम की घोषित कर दिए हैं। इसके तहत जिन मीडिया नेटवर्क्स को स्लॉट आवंटित किए गए हैं उनमें तीन नए मूवी चैनल्स शामिल हैं। पहला- डिज्नी-स्टार इंडिया का ‘स्टार उत्सव मूवीज’  (Star Utsav Movies) चैनल, दूसरा- सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया का ‘सोनी वाह’ (Sony Pictures Network) और 10मीडिया नेटवर्क का भोजपुरी मूवी चैनल ‘फिल्मची’ (Filamchi) शामिल है।

बता दें कि प्लेटफॉर्म पर ये स्लॉट तीन महीने यानी 29 दिसंबर, 2020 से शुरू होकर 31 मार्च, 2021 तक के लिए वैध होंगे।

वहीं अभी से प्रसार भारती ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ पर 29 दिसंबर, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक MPEG-2 स्लॉट के आवंटन के लिए 50वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत आवेदन तक आमंत्रित किए हैं।

साथ ही पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने डीटीएच प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ के खाली MPEG-4 स्लॉट के आवंटन के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जोकि 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च, 2021 तक के लिए वैध होगी। 51वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया अस्थायी रूप से 28 दिसंबर, 2020 को दोपहर को आयोजित की जाएगी।


टैग्स चैनल प्रसार भारती दूरदर्शन डीडी फ्रीडिश डायरेक्ट टू होम प्लेटफॉर्म डीटीएच प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago