होम / ब्रैंड स्पीक्स / जानें, कौन सी खास बातें बनाती हैं पीएम मोदी को ब्रैंड मोदी

जानें, कौन सी खास बातें बनाती हैं पीएम मोदी को ब्रैंड मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व पटल पर चर्चा हो रही है, उन्होंने मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व पटल पर चर्चा हो रही है। वह क्या पहनते हैं और क्या कहते हैं? से लेकर उनके अच्छे दिन के वादे और ‘मित्रों’ कहने का अंदाज लोगों के बीच उन्हें एक अलग रूप में पेश करता है। निर्विवाद रूप से 69 वर्षीय मोदी देश के सबसे पॉवरफुल व्यक्ति हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना 69वां जन्मदिन मनाया। समय के साथ ही एक ब्रैंड के रूप में मोदी की इमेज और मजबूत हुई है। इस मौके पर हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने इंडस्ट्री के दिग्गजों से जानना चाहा कि मोदी ब्रैंड का जादू किस तरह लोगों के दिलोदिमाग पर चल रहा है।     

दरअसल, मोदी अपने आप में एक ब्रैंड हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या अमिताभ बच्चन अथवा शाहरुख खान जैसी बालिवुड हस्तियों से ज्यादा है। एक रीजनल नेता से ग्लोबल लीडर बनने तक प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान उनके खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। 

मोदी के बारे में राजनीतिक टिप्पणीकार और ब्रैंड सलाहकार अनूप शर्मा का कहना है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को काफी मजबूती दी है। मोदी आज के दौर के सबसे बड़े जननेता हैं।’ शर्मा का कहना है, ‘मोदी ने भारतीय राजनीति को फिर से परिभाषित किया है। दूसरे नेताओं की तरह मोदी को भी विवादों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह उनसे प्रभावित नहीं होते, क्योंकि उन्होंने अपनी काफी मजबूत ब्रैंड इमेज बनाई हुई है। हमेशा प्रचार मोड में रहने वाले मोदी अपनी मार्केटिंग स्टाइल से यह सुनिश्चित कर लेते हैं कि एकता, शासन और तरक्की को लेकर उनका मैसेज बिल्कुल स्पष्ट है।’

योग को बढ़ावा देने की बात हो अथवा खादी को, ऐसे देशों की यात्रा करना हो, जहां अब तक कोई भारतीय प्रधानमंत्री नहीं गया अथवा आप्रवासी भारतीयों के साथ अंतरराष्ट्री स्तर के नेताओं को संबोधित करना हो। यही नहीं, रेडियो के द्वारा देश के लोगों से जुड़ने से लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ शो करने की बात हो अथवा सर्जिकल स्ट्राइक ही क्यों न हो, ब्रैंड मोदी आत्मविश्वास के लिए प्रेरित करता है।

बार्क इंडिया के डाटा के अनुसार ‘डिस्कवरी’ चैनल पर आने वाले ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के जिस शो में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ हिस्सा लिया, उसने वर्ष 2017 के आठवें हफ्ते से लेकर अब तक सबसे ज्यादा व्युअरशिप हासिल करने में मदद की है। इस एपिसोड के मूल प्रसारण के दौरान 6.9 मिलियन इंप्रेशंस और 400 मिलियन व्यू मिनट्स दर्ज किए गए। देश भर में कुल 18.4 मिलियन यूनिक व्युअर्स ने इस शो को देखा।

खादी को आगे बढ़ाने का क्रेडिट मोदी को सिर्फ इसलिए नहीं दिया जाता है कि वह इसके ग्लोबल एम्बेसडर हैं, बल्कि वह इस इंडस्ट्री को पुराने रूप में भी वापस लाए हैं। बॉलिवुड, टॉप फैशन डियाजनर्स और बड़े-बड़े स्टोर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बावजूद खादी ने अपनी फैशन लाइन को बढ़ावा देने के लिए कभी किसी सेलेब्रिटी का सहारा नहीं लिया। प्रधानमंत्री मोदी के खादी के कुर्ते और जैकेट्स दुनिया भर में इसके ब्रैंड मैसेज को ले जाने के लिए पर्याप्त हैं।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन वी के सक्सेना ने कहा, ‘खादी के सिर्फ दो ही ब्रैंड एम्बेसडर हैं। एक थे मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्होंने इसे स्वतंत्रता प्राप्ति में एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया। दूसरे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जिन्होंने खादी को फैशन में बदल दिया है और देश के लिए आर्थिक परिवर्तन लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

मोदी की कौन सी खूबी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है, इस बारे में राजनीतिक टिप्पणीकार संतोष देसाई का कहना है, ‘मोदी एक ऐसे नेता है, जिनकी देश में काफी साख है। पिछले सालों के दौरान उनकी निर्णायक मजबूत लीडरशिप वाली इमेज में काफी इजाफा हुआ है। मन की बात से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लोगों को उनसे जोड़े रखती है। मोदी ब्रैंड निर्माण पर मजबूत फोकस करने वाले नेता हैं और इस दिशा में वह लगातार जुटे हुए हैं।’


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल मैन वर्सेज वाइल्ड खादी
सम्बंधित खबरें

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago