होम / ब्रैंड स्पीक्स / अडानी ग्रुप के VCPL ने ओपन ऑफर के जरिए हासिल की 8.27% की हिस्सेदारी: NDTV

अडानी ग्रुप के VCPL ने ओपन ऑफर के जरिए हासिल की 8.27% की हिस्सेदारी: NDTV

NDTV ने दावा किया कि अडानी समूह की VCPL ने ओपन ऑफर के जरिए कंपनी में 5,330,792 इक्विटी शेयरों के साथ 8.27% की हिस्सेदारी प्राप्त की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड’ (NDTV) ने दावा किया कि अडानी समूह की विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने ओपन ऑफर के जरिए कंपनी में 5,330,792 इक्विटी शेयरों के साथ 8.27% की हिस्सेदारी प्राप्त की है। इस कदम से कंपनी में अडानी समूह की कुल शेयरधारिता अब बढ़कर 37.45% हो गई है।

इस साल 22 नवंबर को गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह ने एनडीटीवी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए अपनी खुली पेशकश (ओपन ऑफर) शुरू की थी, जो 5 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। एनडीटीवी की प्रमोटर फर्म आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPR Holding Private Limited) ने अपनी 99.5% शेयरों (इक्विटी) को अडानी के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को हस्तांतरित कर दिया था, जिसके बाद ओपन ऑफर की पेशकश गई थी।

नेटवर्क के बयान के मुताबिक, डॉ. प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास अब कंपनी में क्रमश: 15.94% और 16.32% के शेयर होंगे। आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी) के पास 29.18% और वीसीपीएल के पास 8.27% की हिस्सेदारी होगी।


टैग्स एनडीटीवी अडानी ग्रुप वीसीपीएल स्टेक
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

1 week ago

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago